विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Siraj अब तक नहीं भूल पाए चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुने जाने का गम, बोले- मैं इसे पचा नहीं...

Published: Mon, 07 Apr 2025 10:57 AM (IST)

Mohammed Siraj हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 13.77 ...और पढ़ें

Mohammed Siraj नहीं भूल पाए Champions Trophy से ड्रॉप किए जाने का गम
Mohammed Siraj नहीं भूल पाए Champions Trophy से ड्रॉप किए जाने का गम

HighLights

  1. GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया
  2. Mohammed Siraj ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 विकेट लिए
  3. Mohammed Siraj बने प्लेयर ऑफ द मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Siraj: पेसर मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के लिए अहम रोल निभाया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए और हैदराबाद की बैटिंग यूनिट की कमर तोड़कर रख दी। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद सिराज इमोशनल नजर आए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम से ड्रॉप होने के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें काफी बुरा लगा था, जब उन्हें नजरअंदाज किया गया और इसके बाद उन्होंने सिर्फ ट्रेनिंग पर फोकस किया और लगातार सुधार पर ध्यान दिया। अपने होम ग्राउंड में सिराज ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी कर ये साबित कर दिखाया कि उनकी मेहनत रंग लाई।

Mohammed Siraj नहीं भूल पाए Champions Trophy से ड्रॉप किए जाने का गम

दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj IPL) ने कहा कि एक पल को मैं इसे पचा नहीं पा रहा था (चैंपियंस ट्रॉफी में इंडियन स्क्वॉड से ड्रॉप होना), लेकिन मैंने अपनी फिटनेस और गेम पर फोकस किया। जो भी गलतियां मैं कर रहा था उस पर मैंने काम किया और मैं अपनी गेंदबाजी को इंजॉय कर रहा हूं।

सिराज ने आगे कहा,

"प्रोफेशनल के तौर पर देखें, जब आप भारतीय टीम में लगातार खेल रहे होते है, तो आपके दिमाग में शक आ जाता है (जब आपको ड्रॉप किया जाए), लेकिन मैंने खुद को मोटिवेट किया और आईपएल पर ध्यान दिया। जब आप जो प्लान बनाते है और उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं तो आप टॉप पर पहुंचते हैं। जब आप गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ घुमाते हैं और यह स्वाभाविक रूप से होता है, तो यह आपको एक अलग एहसास देता है।"

उन्होंने इसके अलावा कहा कि अपने होम ग्राउंड पर खेलना हमेशा खास होता है। मेरा परिवार भी वहां मौजूद था, जिससे मुझे बहुत हौसला मिला। मैंने RCB के लिए 7 साल खेला है। मैंने अपनी गेंदबाजी और मानसिकता पर बहुत मेहनत की है, जिसका मुझे फायदा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: SRH vs GT: 'शतकवीर मोहम्मद सिराज', 4 विकेट लेकर IPL में ऐसा करने वाले बने 12वें भारतीय तेज गेंदबाज

Mohammed Siraj ने IPL में लगाया विकेटों का शतक

सनराइजर्स के खिलाफ चार विकेट चटकाने के साथ ही सिराज ने आइपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 97 मैचों में यह आंकड़ा छुआ, जबकि जहीर ने 99 मैचों में 100 विकेट लिए थे। वह आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। सबसे तेज 100 विकेट लेने वालों मे हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों ने 81 पारियों मे विकेटों का शतक लगाया है।