कुंद हो गई शमी की धार! पंजाब के खिलाफ जमकर हुई कुटाई, IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज
आईपीएल के 18वें सीजन में मोहम्मद शमी अपने चार ओवर के स्पेल में 75 रन लुटाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पेल रहा। जोफ्रा आर्चर ने इससे पहले इसी सीजन अपने चार ओवर के स्पेल में 76 रन खर्च किए थे। शमी के आखिरी ओवर में 27 रन बने। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टाइनिस ने आखिरी के चार गेंद पर लगातार चार छक्के जड़े।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद शमी ने 12 अप्रैल, शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे महंगा स्पेल किया। शमी ने चार ओवर में 75 रन खर्च किए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे मंहगा स्पेल रहा। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे मंहगा स्पेल करने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड बेसिल थंपी के नाम था। थंपी ने साल 2018 में आरसीबी के खिलाफ 70 रन खर्च किए थे।
आईपीएल 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पहले तीन ओवर में 50 से ज्यादा रन की साझेदार कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेल इसी मजबूती प्रदान की। अंत में मार्कस स्टाइनिस ने 11 गेंद पर नाबाद 34 रन की पारी खेल इसे सच कर दिखाया।
शमी ने किया सबसे महंगा स्पेल
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे तो मोहम्मद शमी ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। दरअसल, शमी ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे मंहगा स्पेल किया। शमी ने चार ओवर में 75 रन खर्च किए।
बने पहले भारतीय गेंदबाज
इतना ही नहीं शमी टीम की तरफ से आखिरी ओवर लेकर आए। इस ओवर की आखिरी चार गेंद पर मार्कस स्टाइनिस ने चार लगातार छक्के जड़े। शमी ने अपने चौथे ओवर में कुल 27 रन खर्च किए। वह आईपीएल इतिहास में पहले सबसे महंगे स्पेल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने, जबकि दूसरे सबसे महंगा स्पेल करने वाले गेंदबाज बने। पहले स्थान पर जोफ्रा आर्चर का नाम दर्ज है। इसी सीजन जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन खर्च किए थे।
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल
- 0/76 - जोफ्रा आर्चर (आरआर) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
- 0/75 - मोहम्मद शमी (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025*
- 0/73 - मोहित शर्मा (जीटी) बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
- 0/70 - बेसिल थम्पी (एसआरएच) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018
- 0/69 - यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
आईपीएल में पीबीकेएस के लिए सबसे ज्यादा स्कोर
- 262/2 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
- 245/6 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025*
- 243/5 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2025
- 232/2 बनाम आरसीबी, धर्मशाला, 2011
- 231/4 बनाम सीएसके, कटक, 2014
यह भी पढे़ं- IND vs NZ: 5 भारतीय जो फाइनल में करेंगे न्यूजीलैंड का काम तमाम, 8 महीने के भीतर दूसरी ट्रॉफी आ रही घर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।