विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB vs KKR: 'आरसीबी के लिए IPL ट्रॉफी जीतना असंभव...' केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को लेकर यह क्या बोल गए पूर्व इंग्लिश कप्तान

Published: Sat, 30 Mar 2024 08:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी ...और पढ़ें

RCB vs KKR: आरसीबी को केकेआर ने 7 विकेट से हराया।
RCB vs KKR: आरसीबी को केकेआर ने 7 विकेट से हराया।

HighLights

  1. केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से दी मात
  2. पूर्व इंग्लिश कप्तान ने दिया आरसीबी को लेकर बड़ा बयान
  3. बेकार गई कोहली की 83 रन की धांसू पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को केकेआर के हाथों एकतरफा मैच में 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। आरसीबी के गेंदबाज 183 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। केकेआर के बल्लेबाजों ने टारगेट को महज 16.5 ओवर में हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया। आरसीबी की हार पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है।

आरसीबी की हार पर क्या बोले वॉन?

केकेआर के खिलाफ आरसीबी को मिली हार के बाद माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस बॉलिंग अटैक के साथ आरसीबी के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना असंभव है।" चिन्नास्वामी के मैदान पर कोलकाता के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने पहले विकेट के लिए महज 6.3 ओवर में 86 रन जोड़े। सॉल्ट ने 30 रन कूटे, तो नरेन ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन ठोके। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 50 रन की दमदार पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी रन निकले और उन्होंने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: Kohli- Gambhir की दुश्मनी हुई खत्म! बीच मैदान गले लगते देख फैंस बोले- 'वाह क्या सीन है...'

गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन

आरसीबी के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ जमकर रन लुटाए। मोहम्मद सिराज ने अपना चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके और उन्होंने 3 ओवर में 46 रन खर्च किए। यश दयाल ने 4 ओवर में 46 रन लुटाए, जबकि अल्जारी जोसेफ 2 ओवर में ही 34 रन खर्च डाले।

बेकार गई कोहली की दमदार पारी

आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। किंग कोहली ने सिर्फ 59 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। कोहली के अलावा आरसीबी की ओर से कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों पर 33 रन जड़े, तो दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों में 8 गेंदों पर 20 रन कूटे।