Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI Vs KKR: Ashwani Kumar ने ड्रीम डेब्‍यू के बाद अपने गांववालों के लिए दिया स्‍पेशल मैसेज, हर किसी का चेहरा खिल उठेगा!

    MI Vs KKR IPL Match मोहाली के अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।

    By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 01 Apr 2025 08:54 AM (IST)
    Hero Image
    Ashwani Kumar बने प्लेयर ऑफ द मैच विनर , IPL Debut में कर दिया कमाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ashwani Kumar Statement: अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अश्विनी ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद से 4 विकेट लेकर कोहराम मचाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके धांसू प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने केकेआर को 8 विकेट से रौंदकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमाल की रही। मैच में 4 विकेट लेने के बाद अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस दौरान क्या कहा आइए जानते हैं।

    Ashwani Kumar बने प्लेयर ऑफ द मैच विनर , IPL Debut में कर दिया कमाल

    दरअसल, अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं।

    मैच में अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांजे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। अश्विनी के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

    यह भी पढ़ें: IPL 2025: लगातार इंजरी के बावजूद Ashwani Kumar ने नहीं हारी हिम्मत, डेब्यू मैच में कर दिया कमाल

    इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 12.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए और मुंबई की टीम ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस दौरान कहा,

    "यह अवसर मिलना और मैन ऑफ द मैच मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरा मूल स्थान मोहाली जिले में है। बहुत मेहनत की है और भगवान की कृपा से मैं यहां हूं। मुझे पूरा भरोसा था लेकिन फिर भी खेल से पहले हमेशा घबराहट रहती है। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, मैं अपने देश में लोगों को गौरवान्वित महसूस कराऊंगा।"

    अश्विनी कुमार को ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया था

    बता दें कि अश्विनी का जन्म मोहाली के पास झांझेरी गांव में हुआ। उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स के साथ थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।

    यह भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई ने IPL 2025 में वानखेड़े स्‍टेडियम पर किया जीत का 'शंखनाद', कोलकाता को एकतरफा मैच में पटका