विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे मुंबई बनाम चेन्नई मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published: Sat, 13 Apr 2024 05:18 PM (IST)

आईपीएल के 17वें सीजन के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगी। सीएसके ने ...और पढ़ें

MI vs CSK: मुंबई की भिड़ंत चेन्नई के साथ होगी।
MI vs CSK: मुंबई की भिड़ंत चेन्नई के साथ होगी।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई का होगा मुंबई से आमना-सामना
  2. 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है चेन्नई की टीम
  3. जीत की पटरी पर लौट चुकी है हार्दिक की सेना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। लीग में अब तक कई दमदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। हालांकि, जिस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है, वो 14 अप्रैल की शाम को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का आमना-सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने पिछले दोनों मैचों में गजब का खेल दिखाया है। वहीं, सीएसके भी केकेआर को पटखनी देकर मुंबई पहुंची है।

IPL 2024 में MI vs CSK का मैच कब खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मैच 14 अप्रैल को खेला जाएगा।

MI vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मैच 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Dream 11 Prediction: इन ग्यारह खिलाड़ियों में है आपको करोड़पति बनाने का दमखम! कप्तान के लिए बेस्ट चॉइस होगा यह प्लेयर

MI vs CSK का मैच कितने बजे शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

MI vs CSK के मैचों का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

MI vs CSK के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच?

चेन्नई और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा। इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मुंबई के घरेलू मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। लास्ट गेम में मुंबई ने इसी ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ 197 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.3 ओवर में चेज कर डाला था।

क्या कहते हैं आंकड़े?

वानखेड़े ने आईपीएल में अब तक कुल 112 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 51 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। मुंबई और चेन्नई की टीम वानखेड़े के मैदान पर अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 11 बार उतरी हैं। इस दौरान 7 मैचों में मैदान घरेलू टीम ने मारा है, जबकि 4 में जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी है। यानी वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का बोलबाला रहा है।