यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI vs CSK Dream 11 Prediction: इन ग्यारह खिलाड़ियों में है आपको करोड़पति बनाने का दमखम! कप्तान के लिए बेस्ट चॉइस होगा यह प्लेयर
आईपीएल 2024 में 29वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। सीएसके ने ...और पढ़ें

HighLights
- एल क्लासिको मैच में चेन्नई की होगी मुंबई से भिड़ंत
- जीत की पटरी पर लौट चुकी है मुंबई इंडियंस
- सीएसके ने केकेआर को आखिरी मैच में 7 विकेट से दी थी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs CSK Dream 11 Prediction: आईपीएल के 'एल क्लासिको' मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगी। लगातार दो मैचों में जीत का स्वाद चखने के बाद हार्दिक पांड्या की सेना फॉर्म में लौट चुकी है। वहीं, सीएसके ने लास्ट गेम में केकेआर को एकतरफा अंदाज में पीटा था। दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और चेन्नई के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ड्रीम-11 टीम में किन ग्यारह प्लेयर्स को शामिल किया जाए। आइए आपको बताते हैं उन 11 खिलाड़ियों के नाम, जो इस मुकाबले में आपको ढेरों प्वाइंट्स दे सकते हैं।
विकेटकीपर के लिए कौन रहेगा बेस्ट?
विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। ईशान का बल्ला पिछले दो मैचों में जमकर बोला है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान ने महज 34 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली थी। ईशान आपको बतौर विकेटकीपर भी प्वाइंट्स देंगे।
यह भी पढ़ें- Video: 'उसने मेरे सिर पर कैसे मारी बॉल, इसको मैं इतना मारूंगा...' Virat Kohli ने ऐसा किस गेंदबाज के लिए बोला
ये बल्लेबाज कराएंगे मौज!
बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा आपकी टीम में होने चाहिए। वानखेड़े की पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा बैटर्स आपकी टीम में शामिल होने चाहिए। रोहित का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। वहीं, सूर्यकुमार ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोका था।
इन ऑलराउंडर पर जताना होगा भरोसा
ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या सबसे अच्छे विकल्प होंगे। जडेजा की घूमती गेंदों का जादू केकेआर के खिलाफ जमकर चला था। इसके साथ ही वह अपनी फील्डिंग और बैटिंग से भी आपको ढेरों प्वाइंट्स दे सकते हैं। हार्दिक भी लास्ट गेम में अच्छी लय में दिखाई दिए थे।
दो गेंदबाज होंगे असरदार
जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान आपको गेंदबाजी में सबसे ज्यादा प्वाइंट्स दे सकते हैं। बुमराह ने लास्ट मैच में पांच विकेट झटके थे, जबकि मुस्ताफिजुर का प्रदर्शन भी इस सीजन कमाल का रहा है। बुमराह को आप कप्तान या उपकप्तान भी बना सकते हैं।
MI vs CSK Dream 11 Team
विकेटकीपर- ईशान किशन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान
डिस्क्लेमर - जागरण न्यू मीडिया ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन के नाम सुझा रहा है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। मैच में कोई भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यह ड्रीम 11 टीम आपके लिए कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसका दावा जेएनएम टीम नहीं करती है।
