IPL 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स से जुड़ते ही राम भक्त बना ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख ऑलराउंडर, कहा- 'जय श्री राम'
Marcus Stoinis says Jai Shree Ram आईपीएल 2023 का शुभारंभ होने में कुछ ही समय बचा है। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपने पहले मैच की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडर ने जय श्री राम कहकर फैंस का दिल जीत लिया है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स के मैच को लेकर जितना उत्साह दर्शकों में है उतने ही जोश से लबरेज टीम के खिलाड़ी भी हैं। टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ी भी देशी अंदाज में नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के दिग्गज क्रिकेटर और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने गुरुवार को देशवासियों को बेहद खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दीं।
टीम की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो के जरिए संदेश प्रसारित किया। वीडियो में मार्कस ने कहा, विशिंग यू वेरी हैप्पी राम नवमी (रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं)। इसके बाद ने मुस्कुराते हुए बोले, जय श्रीराम। इस दौरान तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत ने भी प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। स्टोइनिस का यह अंदाज लोगों को काफी भाया।
Warm wishes on the occasion of Ram Navami from our family to yours! 💙#LucknowSuperGiants | #LSG | #GazabAndaz pic.twitter.com/6cFIhDKMHX— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 30, 2023
सुपरजायंट्स ने गंभीर की देखरेख में किया अभ्यास लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर बुधवार को टीम से जुड़ गए। टीम ने गुरुवार को गंभीर की देखरेख में खूब पसीना बहाया। अभ्यास सत्र के दौरान वे लगातार खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए।
हालांकि, इस दौरान टीम के कप्तान केएल राहुल मौजूद नहीं थे। पहले मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुरुवार शाम लखनऊ पहुंची। हालांकि, थकान के चलते टीम ने अभ्यास नहीं किया। मेहमान टीम शुक्रवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।