विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR vs DC: दिल्ली के स्कोर कार्ड में सर्वाधिक रन, चकनाचूर किया 9 साल पुराना रिकॉर्ड; ईडन गार्डन्स में बल्ले से महफिल लूट ले गए Kuldeep

Published: Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने 101 के स्कोर पर अक्षर पटेल का विकेट गंवाया। क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव। टीम ऑलआउट की ...और पढ़ें

Kuldeep yadav; कुलदीप यादव ने बल्ले से मचाया धमाल।
Kuldeep yadav; कुलदीप यादव ने बल्ले से मचाया धमाल।

HighLights

  1. कुलदीप यादव ने मचाया बल्ले से धमाल
  2. कुलदीप ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जैक फ्रेजर से लेकर कप्तान ऋषभ पंत तक, हर बल्लेबाज ने केकेआर के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। अपनी गेंदबाजी से आमतौर पर दिल जीतने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) कोलकाता के होम ग्राउंड पर बल्ले से महफिल लूट ले गए। कुलदीप ने बल्ले से ऐसे धमाल मचाया कि 9 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया।

छा गए कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स ने 101 के स्कोर पर अक्षर पटेल का विकेट गंवाया। क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव। टीम ऑलआउट की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि, कुलदीप ने एक मोर्चा संभाला और क्या बखूबी तरीके से संभाला। कुलदीप ने एक छोर संभालकर रखने के साथ खराब गेंदों को सही नसीहत भी दी। 9वें विकेट के लिए रसिख सलाम के साथ मिलकर 29 रन की अहम साझेदारी निभाई।

यह भी पढ़ें- KKR vs DC: रफ्तार देख कांप जाएगी रूह! गोली की तरह निकली गेंद और गुलाटी खाने लगे दो स्टंप; 22 साल के युवा बॉलर की जादूगरी तो देखिए

कुलदीप ने 26 गेंदों पर 35 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का जमाया। दिल्ली के स्कोर कार्ड में सबसे ज्यादा रन कुलदीप के नाम ही रहे। कुलदीप की पारी के दम पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 153 रन लगाए।

तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने 35 रन की पारी खेलने के साथ ही आईपीएल में 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। 9वें नंबर या इससे नीचे की पोजीशन पर खेलते हुए आईपीएल में कुलदीप के नाम अब दूसरा सर्वाधिक स्कोर दर्ज हो गया है। कुलदीप ने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। मॉरिस ने साल 2015 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेते हुए नाबाद 34 रन बनाए थे।

बुरी तरह फ्लॉप दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ सिर्फ 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। इसके बाद जैक फ्रेजर मेकगर्क को मिचेल स्टार्क ने 12 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।

साई होप भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल और खुद कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पंत ने शुरुआत तो अच्छी की, पर वह 27 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। अक्षर पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए, तो ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने।