विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuldeep Yadav Engagement: कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं चाइनामैन की दुल्हनिया और कब होगी शादी?

Published: Wed, 04 Jun 2025 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2025 08:03 PM (IST)

लखनऊ में हुए समारोह में भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई। श्याम ...और पढ़ें

कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त की सगाई। फोटो- जागरण
कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त की सगाई। फोटो- जागरण

HighLights

  1. कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त से की सगाई
  2. लखनऊ में हुआ सगाई समारोह
  3. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हैं हिस्सा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में चाइनामैन के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से सगाई कर ली। लखनऊ में बुधवार को आयोजित एक समारोह में कुलदीप की सगाई की रस्म हुई। समारोह में यूपी के कई स्टार क्रिकेटर और परिवार के लोग शामिल हुए। 

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्टार स्पिनर ने चुपके से सगाई कर ली। सगाई कार्यक्रम प्राइवेट रखा गया। लखनऊ में हुए समारोह में भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई।

बचपन की दोस्त हैं वंशिका

बता दें कि वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली। कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे हैं।

कानपुर की जगह लखनऊ में हुआ कार्यक्रम

कुलदीप की सगाई की बात कुछ दिन पहले से चल रही थी, लेकिन किससे होगी? इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। हालांकि, उनके फैंस को शायद इसका अंदाजा नहीं था कि वह कानपुर की जगह लखनऊ में सगाई कार्यक्रम करेंगे। कुलदीप-वंशिका की बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब इन दोनों ने एक-दूजे का होने का निर्णय लिया है।

इसी साल होगी शादी

कुलदीप और वंशिका का विवाह समारोह पहले 29 जून को होना था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के चलते अब आगे बढ़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले कुलदीप ने कभी अपने व्यक्तिगत जीवन और वंशिका के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढे़ं- RCB की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी में बड़ा हादसा, अचानक मची भगदड़,चार लोगों की मौत, कई हुए घायल