यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
GT vs DC Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी चांदी या फिर गेंदबाज मचाएंगे तहलका, जानें कैसे खेलेगी अहमदाबाद की पिच
आईपीएल 2025 में शनिवार 19 अप्रैल को डबल हेडर है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की ...और पढ़ें

HighLights
- गुजरात के घर में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती
- जीत के रथ पर सवार है दिल्ली
- दिल्ली के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड खराब
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जीत के रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से है। 19 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 35वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात अपने घर में दिल्ली को हराने की पूरी कोशिश करेगी।
बात करें गुजरात टाइटन्स की तो यह सीजन उसके लिए अभी तक उम्दा रहा है। गुजरात ने 6 मैच में से 4 में जीत दर्ज की है। घर में ही गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान को हराया था। हालांकि, इसके बाद का मुकाबला वह हार गए थे। ऐसे में गुजरात टाइटन्स जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अक्षर पटेल की कप्तानी में गजब की लय में दिखी है। छह मुकाबलों में से दिल्ली ने अभी तक मात्र एक मैच गंवाया है। टीम में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में भी गजब का संयोजन है। हाल ही में दिल्ली ने इस सीजन के पहले सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया है।
GT Vs DC पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो यहां कुल 38 आईपीएल मैच खेले गए है, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 18 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन का है।
वहीं, पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। इस मैदान पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। गेंदबाजों को भी यहां पर मदद मिलती है, जबकि स्पिनर्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही बनाया। पंजाब ने 5 विकेट खोकर 243 रन का स्कोर खड़ा किया, जबकि मैदान पर सबसे छोटा टोटल साल 2024 में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था, जो कि 89 रन रहा था।
GT Vs DC: क्या कहते हैं आकंड़े?
कुल मैच खेले गए- 38
पहले बैटिंग करते हुए जीते- 18
बाद में बैटिंग करते हुए जीते-20
बेनतीजा-0
दिल्ली ने मारी है बाजी
GT Vs DC के बीच यहां कुल दो मैच खेले गए हैं। इन दोनों ही मैच में दिल्ली ने बाजी मारी है। ऐसे में गुजरात टाइटन्स यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी। दिल्ली भी इस आंकड़े को और विस्तार देना चाहेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।
