Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG VS MI: तिलक वर्मा IPL में रिटायर आउट होने वाले बने चौथे बल्लेबाज, मुंबई के फैसले पर उठने लगे सवाल, क्या यही है हार की वजह?

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 11:56 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने एक ऐसा फैसला किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। टीम ने तिलक वर्मा को 19वें ओवर में वापस बुला लिया और उन्हें रिटायर आउट करा दिया। मुंबई के इस फैसले पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं।

    Hero Image
    तिलक वर्मा को लेकर मुंबई ने लिया हैरानी भरा फैसला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर लखनऊ सुपरजायंट्स से पार नहीं पा सकी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई को 12 रनों से हरा दिया। मुंबई ने आखिरी तक इस मैच में लड़ाई लड़ी, लेकिन अंतिम समय उसने एक ऐसा फैसला लिया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। संभवतः ये टीम की हार का कारण भी बताया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए। मुंबई की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट लेकर 191 रन ही बना सकी। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाया। सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए अपने 100वें आईपीएल मैच में 43 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। ये लखनऊ की आईपीएल में मुंबई पर छठी जीत है जबकि वह सिर्फ एक बार पांच बार की चैंपियन से हारी है।

    यह भी पढ़ें- LSG vs MI: लखनऊ ने जमाया जीत का 'छक्का', हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार की मेहनत नहीं आई काम, मुंबई को मिली एक और हार

    तिलक वर्मा को किया रिटायर आउट

    सूर्यकुमार जब तक क्रीज पर थे तब तक मुंबई की जीत तय लग रही थी। 17वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने सूर्यकुमार को आउट कर दिया। इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा पर थी। इन दोनों में काबिलियत है कि ये तेजी से रन बना सकते हैं, फिर भी तिलक को मुंबई ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वापस बुला लिया और रिटायर आउट कर दिया।

    ये देख हर कोई हैरान रह गया क्योंकि तिलक वर्मा लंबे शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं। पांड्या के अलावा वह भी हर गेंद पर मार सकते थे और आखिरी समय में ऐसे ही बल्लेबाजी की जरूरत थी न की मिचेल सैंटनर की जो तिलक के बाद आए। पांड्या ने आखिरी ओवर में चौथी गेंद पर एक भी रन नहीं लिया क्योंकि वह जानते थे कि सैंटनर बड़े शॉट मार नहीं सकते, लेकिन अगर यहां तिलक होते तो पांड्या ऐसा नहीं करते क्योंकि वह जानते हैं कि तिलक छक्के मार सकते हैं।

    तिलक ने 23 गेंदों पर 25 रन जरूर बनाए जो टी20 के लिहाज से धीमी पारी है, लेकिन जब वह खेल रहे थे तब सूर्यकुमार तेजी से रन बना रहे थे और उनका काम सूर्यकुमार को स्ट्राइक देना था। मैच के बाद भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि तिलक की जगह सैंटनर को भेजना मुंबई की गलती थी और इसमें मुंबई के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला ने भी उनकी बात का समर्थन किया।

    बने चौथे प्लेयर

    तिलक आईपीएल के इतिहास में रिटायर आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अर्थव ताइदे और साई सुदर्शन रिटायर आउट हो चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में तिलक का नाम भी जुड़ गया। मुंबई की ये इस सीजन तीसरी हार है। उसने अपने घर वानखेड़े में कोलकाता को हराया था। इसके अलावा अभी तक कोई जीत उसके हिस्से नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- LSG vs MI: 18 साल के इतिहास में जो नहीं हुआ था वो Hardik Pandya ने कर दिखाया, बना दी नई रिकॉर्डबुक