विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन ने लगाई लंबी छलांग, नूर के सिर अभी पर्पल कैप

Published: Sun, 30 Mar 2025 11:11 AM (IST)

IPL 2025 Orange Purple Cap Holder Updated आईपीएल के 18वें सीजन के 9 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ...और पढ़ें

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता।
आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता।

HighLights

  1. निकोलस पूरन के सिर ऑरेंज कैप
  2. नूर अहमद के पास है पर्पल कैप
  3. साई किशोर और सुदर्शन ने लगाई है लंबी छलांग

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 18वें सीजन में एक से बढ़कर एक रोमांचक में खेले जा रहे हैं। अभी तक कुल 9वें मैच खेले जा चुके हैं। अभी तक एक खिलाड़ी ने शतक लगाया है। वहीं, कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ दी है। गुमनाम खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच विनिंग पारी और गेंदबाजी की है।

9वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने उम्दा पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में साई किशोर ने मुंबई की पारी को झकझोर दिया। इसके चलते मुंबई को मैच गंवाना पड़ा। इस मैच के बाद आईपीएल 2025 की ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर कौन रहे, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

IPL 2025 Orange Cap Holder:-

खिलाड़ी मैच इनिंग  रन हाईएस्ट
1. निकोलस पूरन (LSG) 2 2 145 75
2. साई सुदर्शन (GT) 2 2 137 74
3. मिचेल मार्श (LSG) 2 2 124 72
4. ट्रेविस हेड (SRH) 2 2 114 67
5. ईशान किशन (SRH) 2 2 106 106*

साई सुदर्शन ने लगाई लंबी छलांग

29 मार्च को मुंबई के खिलाफ साई सुदर्शन ने 63 रन की दमदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सुदर्शन ने 74 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन टॉप बने हुए हैं। 

IPL 2025 Purple Cap Holder:-

खिलाड़ी मैच इनिंग विकेट हाईएस्ट
1. नूर अहमद 2 2 7 18/4
2. शार्दुल ठाकुर 2 2 6 34/4
3. जोश हेजलवुड 2 2 5 21/3
4. खलील अहमद 2 2 4 29/3
5.  साई किशोर 2 2 4 30/3

नूर का नूर बरकरार

अफगानिस्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर नूर अहमद के सिर पर इस समय पर्पल कैप है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर से इसे छीन लिया। आरसीबी के खिलाफ नूर ने तीन विकेट चटकाए थे। वहीं, गुजरात टाइटन्स के स्पिनर साई किशोर ने भी अपना नाम टॉप-5 में दर्ज करा दिया है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Orange & Purple Cap: 3 विकेट लेते ही नूर अहमद के सिर सजी पर्पल कैप, शार्दुल छूटे पीछे; किसके पास ऑरेंज कैप?