विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma को आखिर क्या हुआ? KKR के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों खेले, पीयूष चावला ने बताई वजह

Published: Sat, 04 May 2024 01:09 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से पटखनी दी। इस मैच ...और पढ़ें

Rohit Sharma को क्यों इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरना पड़ा?
Rohit Sharma को क्यों इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरना पड़ा?

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लेग स्पिनर पीयूष चावल (Piyush Chawla) ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा पर अपडेट दिया। पीयूष ने खुलासा किया है कि क्यों रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे। पीयूष ने बताया कि रोहित शर्मा को पीठ में हल्का दर्द था, इसलिए वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे। 

Rohit Sharma को क्यों इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरना पड़ा?

दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान जब हार्दिक पांड्या ने यह बताया की रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरेंगे, तो हर कोई पांड्या को ट्रोल करने लगा, लेकिन इसके पीछे की वजह क पीयूष चावला ने खुलासा किया। पीयूष ने बताया कि रोहित शर्मा को पीठ में थोड़ी जकड़ने थी, जिस वजह से वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे।

यह भी पढ़ें: KKR vs MI: 'उनकी कप्तानी पर सवाल...', MI की लगातार हार के बाद फिर भड़के Irfan Pathan, हार्दिक को जमकर लगाई फटकार

चावला ने मैच के बाद कहा कि रोहित को पीठ में हल्का दर्द था और वह बस एहियातन इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। हम गर्व और सम्मान के लिए उतरे, क्योंकि कई बार आप मैदान पर यह सोचकर नहीं उतरते कि आप क्वालीफाई करोगे या नहीं। आप अपने नाम के लिए खेलते हो, हम भी इसके लिए खेल रहे हैं। हम सभी ने यह सुना है कि टी20 लय का खेल है और हम इस सीजन लय हासिल नहीं कर सके। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। ऐसा हमारे साथ पहली बार नहीं हुआ है। यह किसी दूसरी टीम के साथ भी हो सकता है। 

एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे, लेकिन वह बल्ले से फिर से फ्लॉप साबित हुए। रोहित ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। मुंबई को केकेआर से 24 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई। मुंबई टीम की ये 11 मैचों में आठवीं हार रही।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।