विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: RCB के खिलाफ मैच से पहले MI में हुई घातक बल्लेबाज की एंट्री, भारत को जितवा चुका है अंडर-19 वर्ल्ड कप

Published: Thu, 11 Apr 2024 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:50 PM (IST)

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले एक खिलाड़ी को रिप्लेस कर दिया है। दरअसल विष्णु विनोद के ...और पढ़ें

Harvik Desai को मुंबई इंडियंस ने किया साइन। फाइल फोटो
Harvik Desai को मुंबई इंडियंस ने किया साइन। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने एक खिलाड़ी को रिप्लेस कर दिया है। विष्णु विनोद के स्थान पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।

दरअसल, विष्णु विनोद के बाएं हाथ में चोट लग गई है और वह सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उनकी जगह सौराष्ट्र के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। देसाई भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं।

आईपीएल ने की पुष्टि

इंडियन प्रीमियर लीग ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए हार्विक देसाई के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की पुष्टि की। आईपीएल एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद अपने फोरआर्म में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2024 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैंने मुंबई इंडियंस का मैच नहीं...' Suryakumar Yadav ने किया बड़ा खुलासा, NCA में रिहैब के दिनों की सुनाई कहानी

भारत को जितवा चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

आईपीएल ने आगे लिखा कि मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई को स्क्वाड से जोड़ा है। हार्विक ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा। वह 2018 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत U19 टीम का हिस्सा थे।

यह भी पढे़ं- 'मैं मूर्ख हूं...' आखिर क्यों Virat Kohli ने खुद के लिए कहा ऐसा? अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा