IPL 2023 Punjab Kings Schedule: बेयरस्टो के बाहर होने से कमजोर हुई पंजाब? यहां देखें पूरा मैच शेड्यूल
पंजाब किंग्स ने मंयक अग्रवाल को रिलीज कर शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है। मिनी निलामी में पंजाब ने सैम करन पर दिल खोलकर पैसे खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब टीम में इस बार शिखर धवन भानुका राजपक्षे लियम लिवंग्स्टन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 का आगाज होने में सिर्फ 6 दिन बचे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पंजाब किंग्स की बात करें तो पिछले कुछ सालों से फ्रेंचाइजी के लिए खास नहीं रहा है। इस बार किंग्स ने टीम का कप्तान बदला है, ताकि वह आईपीएल में अपनी किस्मत बदल सके।
पंजाब किंग्स ने मंयक अग्रवाल को रिलीज कर शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है। मिनी निलामी में पंजाब ने सैम करन पर दिल खोलकर पैसे खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब टीम में इस बार शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियम लिवंग्स्टन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। जो किसी भी समय खेल का रुख पलट सकते हैं।
जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर
इसके अलावा मध्य क्रम में सिकंदर रजा और शाहरुख खान जैसे हिटर्स भी मौजूद हैं, जो कम गेंदों में तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के रूप में किंग्स के पास कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस और सैम करन जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि, पंजाब को बड़ा झटका भी लगा है। ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।
आइए जानते हैं, आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स कब किन टीमों के साथ भिड़ेगी। पंजाब का पहला मैच 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है। यहां देखें पूरी लिस्ट....
मैच नंबर | तारीख | टीम | स्थान |
पहला मैच | 1 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | मोहाली |
दूसरा मैच | 5 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | गुवाहाटी |
तीसरा मैच | 9 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स | हैदराबाद |
चौथा मैच | 13 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | मोहाली |
पांचवा मैच | 15 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | लखनऊ |
छठा मैच | 20 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मोहाली |
सांतवा मैच | 22 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | मुंबई |
आंठवा मैच | 28 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | मोहाली |
नौवां मैच | 30 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई |
दसवां मैच | 3 मई | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | मोहाली |
ग्यारहवां मैच | 8 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | कोलकाता |
बारहवां मैच | 13 मई | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स | दिल्ली |
तेरहवां मैच | 17 मई | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
चौदहवां मैच | 19 मई | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | धर्मशाला |