विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023, MI vs RCB: रोहित-सूर्या जैसे दिग्गज रहे फ्लॉप, तो 20 साल का ये खिलाड़ी टीम के लिए बना संकटमोचक

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 03 Apr 2023 04:06 PM (IST)

Tilak Varma Half Century MI vs RCB IPL 2023। आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ...और पढ़ें

Tilak Varma Half Century MI vs RCB, IPL 2023
Tilak Varma Half Century MI vs RCB, IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Tilak Varma Half Century MI vs RCB, IPL 2023। आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस मैच में मुंबई टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन फ्लॉप रहे।

इन दोनों के फ्लॉप होने के बाद टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी 22 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ली और उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेलकर कुल 84 रन बनाए। उनकी इस पारी के चलते ही मुंबई इंडियंस टीम 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।

MI vs RCB: रोहित-सूर्या रहे फ्लॉप, तो Tilak Varma बने टीम के रियल हीरो

दरअसल, आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही अपनी तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan) बल्ले से रन बनाने में नाकाम नजर आए।

दोनों की खराब शुरुआत के बाद कैमरन ग्रीन (Cameron Green) भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद  सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी फ्लॉप शो जारी रहा। ऐसे में तिलक वर्मा ने टीम की पारी को संभाला और महज 46 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की लाज बचाई। तिलक वर्मा ने नेहल के साथ भी अच्छी साझेदारी की।

MI vs RCB: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात

दरअसल, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। मुंबई टीम की तरफ से तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसके बाद 172 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी टीम ने महज 16.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बैंगलोर टीम की जीत के रीयल हीरो विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस रहे।