Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI vs CSK live score: सात विकेट से चेन्नई ने मुंबई को हराया, रहाणे ने खेली अर्धशतकीय पारी

MI vs CSK Update: आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे़ में खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

By Umesh KumarSat, 08 Apr 2023 11:15 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे़ में खेला गया। चेन्नई ने रहाणे के 61 और ऋतुराज के 40 रन की बदौलत मुंबई को 7 विकेट से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए। मुंबई की तरफ से ईशान किशन 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 31 रन का योगदा दिया। सूर्या और रोहित का एक बार फिर बल्ला खामोश रहा। 

चेन्नई की तरफ से जडेजा ने तीन और सेंटनर और तुषार को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट सिसंडा मगाला ने एक विकेट हासिल किया। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से रहाणे ने 61 रन बनाए। ऋतुराज ने नाबाद 40 और रायडू ने नाबाद 20 रन बनाए।

CSK vs MI की प्लेइंग इलेवन

मुंबई की प्लेइंग इलेवन। रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, अरशद ख़ान, पीयूष चावला, ऋतिक शौक़ीन, जेसन बेहरनडॉर्फ

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन। डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर

8 Apr 202310:57:56 PM
MI vs CSK live score: चेन्नई ने मुंबई को हराया

 19वें ओवर में की पहली गेंद पर रायडू ने चौका लगाकर चेन्नई को सात विकेट से मैच जिता दिया। ऋतुराज ने 40 रन की पारी खेली। रायडू ने 20 रन की पारी खेली।

8 Apr 202310:46:36 PM
MI vs CSK live score: 17वें ओवर में बने 5 रन

 कार्तिकेय के ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं लगा। पांच सिंगल के रूप में रन आए। ऋतुराज 39 और रायडू 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 140/3 

8 Apr 202310:37:49 PM
MI vs CSK live score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

 कार्तिकेय ने शिवम को क्लीन बोल्ड कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया। शिवम 28 रन बनाकर आउट हुए। रायडू बल्लेबाजी करने आए हैं। कार्तिकेय के ओवर में ऋतुराज ने एक सिक्स लगाया। इस ओवर में 9 रन बने। 

15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 134/3, ऋतुराज 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8 Apr 202310:34:54 PM
MI vs CSK live score: 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 125/2

 14वें ओवर में 13 रन बने। शौकीन के ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने सिक्स मारा। ऋतुराज ने एक चौका जड़ा। 

8 Apr 202310:26:26 PM
MI vs CSK live score: 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 108/2

 चेन्नई की पकड़ मैच पर मजबूत हो गई है। जीत के लिए 50 रन चाहिए। क्रीज पर ऋतुराज और शिवम मौजूद हैं। वहीं, मुंबई विकेट के लिए तरस रही है। 

8 Apr 202310:17:34 PM
MI vs CSK live score: 10वें ओवर में बने 11 रन

 पीयूष चावला के ओवर में पहले गायकवाड़  ने चौका मारा तो वहीं एक चौका शिवम दुब ने जड़ा। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 97/2, गायकवाड़ 20 रन और शिवम 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Apr 202310:12:38 PM
MI vs CSK live score: 9वें ओवर में बने 4 रन

 रहाणे के जाने के बाद रन गति पर थोड़ा ब्रेक लग गया है। ग्रीन के ओवर में चार बने। शिवम सेटल होने को देख रहे हैं। 

9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 86/2

8 Apr 202310:07:26 PM
MI vs CSK live score रहाणे हुए आउट

 पीयूष चावला ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे का विकेट चकाया। रहाणे 61 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 82/2

8 Apr 202310:03:25 PM
MI vs CSK live score: सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 74/1

 रहाणे और ऋतुराज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। रहाणे हिट करने को देख रहे तो ऋतुराज सिंगल लेकर रहाणे को स्ट्राइक दे रहे हैं।

8 Apr 20239:56:15 PM
MI vs CSK live score: रहाणे का अर्धशतक

 रहाणे ने चावला के ओवर में दो लगातार चौके लगाकर आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की। रहाणे ने 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 20 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऋतुराज 12 गेंद पर 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे।

6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 68/1

8 Apr 20239:52:42 PM
MI vs CSK live score: रहाणे की ताबड़तोड़ बैटिंग

 पांचवें ओवर में ग्रीन की गेंद पर रहाणे ने गजब की सिक्स लगाया। रहाणे 17 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। ग्रीन के ओवर में 11 रन बने। 

5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 55/1

8 Apr 20239:47:07 PM
MI vs CSK live score: तेज दौड़ रही चेन्नई एक्सप्रेस

 अजिंक्या रहाणे ने चौथे ओवर में धागे खोल दिए। अरशद खान के ओवर की पहली गेंद पर सिक्स जड़ा उसके बाद चार गेंद पर लगातार चार चौके लगाए। इस ओवर में कुल 23 रन बने।

4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 44/1, रहाणे 36 रन बना कर खेल रहे हैं।

8 Apr 20239:41:29 PM
MI vs CSK live score: तीसरे ओवर में बना 9 रन

 बेहरनडॉर्फ के दूसरे ओवर में रहाणे ने एक सिक्स लगाया। इस ओवर में ऋतुराज थोड़ा स्ट्रगल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रहाणे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे। 

3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर -21/1

8 Apr 20239:33:31 PM
MI vs CSK live score: पहले ही ओवर में गिरा चेन्नई का पहला विकेट

 पहला ओवर मुंबई की तरफ बेहरनडॉर्फ ने किया। इस ओवर में 6 रन खर्च किया। बेहरनडार्फ की गेंद पर कॉनवे क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद बल्ले का भीतरी किनार लेकर विकेट पर टकराई। रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 6/1

8 Apr 20239:13:09 PM
MI vs CSK live score: 20वें ओवर में बने 16 रन

 प्रिटोरियस ने आखिरी ओवर में 16 रन बने। ऋतिक ने दो चौके मारे। मुंबई ने 20 ओवर के बाद 157 रन बनाए। चेन्नई ने 8 विकेट चटकाए।

8 Apr 20239:00:47 PM
MI vs CSK live score: तुषार को मिली दूसरी सफलता

 18वें ओवर में टिम डेविड ने तबाही मचाने की कोशिश की। दो सिक्स और एक चौका लगाया। आखिरी गेंद पर डेविड का विकेट लिया। इस ओवर में 18 रन बने।

18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 131/8

8 Apr 20238:53:52 PM
MI vs CSK live score: मुंबई का गिरा सातवां झटका

 मगाला ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर आईपीएल की पहली विकेट हासिल की। 16वें ओवर में मात्र 4 रन बने। बाउंड्री पर प्रिटोरियस ने शानदार कैच पकड़ा बाहर जाते हुए गेंद हवा में उछाली, ऋतुराज ने कैच लिया।

16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 113/7

8 Apr 20238:47:43 PM
MI vs CSK live score: 15वें ओवर में बने 4 रन

 सेंटनर ने अपने ओवर में मात्र चार रन दिए। टिम डेविड 12 रन और स्टब्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 109/6

8 Apr 20238:41:25 PM
MI vs CSK live score: 14वें ओवर में बना 3 रन

 प्रिटोरियस ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में मात्र तीन रन दिए। मुंबई दबाव में आ गई है। चेन्नई के स्पिनरों ने अपना शिकंजा कसा है।

14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 105/6

8 Apr 20238:36:36 PM
MI vs CSK live score: मुंबई को लगा झठवां झटका

 जडेजा ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक को LBW आउट किया। उससे पहले तिलक ने सिक्स मारा था। जडेजा की यह तीसरी विकेट है। 13वें ओवर में 9 रन बना। तिलक ने 22 रन की पारी खेली।

13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 102/6

8 Apr 20238:31:29 PM
MI vs CSK live score: दबाव में मुंबई

 प्रिटोरियस अपना पहला ओवर करने आए। पहली गेंद पर एक रन दिया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर सिंगल मिला। चौंथी गेंद पर वाइड रही। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। आखिरी गेंद पर भी एक रन बना। इस ओवर में 6 रन बना। 

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 93/5

8 Apr 20238:21:28 PM
MI vs CSK live score: सेंटनर ने किया अरशद को आउट

 10वें ओवर की पहली गेंद पर सेंटनर ने LBW आउट किया। मुंबई को पांचवां झटका लगा। बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं। सेंटनर के ओवर में 8 रन बने।

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 84/5

8 Apr 20238:18:17 PM
MI vs CSK live score: मुंबई को लगा चौथा झटका

 जडेजा ने कैमरून ग्रीन को कॉटन बोल्ड आउट किया। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही यह विकेट मिला। बल्लेबाजी के लिए अरशद आए हैं। इस ओवर में तीन रन बने।

9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 76/4

8 Apr 20238:13:26 PM
MI vs CSK live score: धोनी का रिव्यू कामयाब

 सेंटनर अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। इस ओवर में सूर्यकुमार को विकेट के पीछे कैच करवाया। इस ओवर तिलक ने चौका मारा। कुल सात रन बने। 

8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 73/3

8 Apr 20238:07:08 PM
MI vs CSK live score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

 पहले पॉवरप्ले के बाद धोनी ने गेंदबाजी में बदलाव किया। जडेजा ने पहली तीन गेंद पर तीन सिंगल दिया। चौथी गेंद पर ईशान किशन को चलता किया। प्रिटोरियस ने बाउंड्री पर कैच पकड़ा। जडेजा के ओवर में 5 रन बने। सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 66/2

8 Apr 20238:01:02 PM
MI vs CSK live score: ईशान किशन ने मगाला के ओवर में लगाए दो चौके

 मगाला अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर किशन ने दो रन लिए। उसके बाद अगली दो गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। इस ओवर में कुल 14 रन बने।

6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 61/1, ईशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8 Apr 20237:51:13 PM
MI vs CSK live score: रोहित हुए क्लीन बोल्ड

 तुषार के ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने सिक्स जड़ा। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर ईशान ने सम्मान दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। छठवीं गेंद पर रोहित को बोल्ड कर दिया।

4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 38/1

8 Apr 20237:46:03 PM
MI vs CSK live score: मगाला के ओवर में लगे 3 चौके

 सिसंडा मगाला ने आईपीएल की शुरुआत चौके से की। उनके ओवर में ईशान ने चौका मारा। इस ओवर में तीन चौके लगे। 

3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 30/0

8 Apr 20237:43:15 PM
MI vs CSK live score: दूसरे ओवर में 6 रन

 तुषार के ओवर में रोहित ने एक चौका मारा। तुषार ने एक वाइड डाली। रोहित शर्मा 13 रन और रोहित 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 16/0

8 Apr 20237:38:01 PM
MI vs CSK live score: मुंबई की बल्लेबाजी जारी

 मुंबई की तरफर से रोहित शर्मा और ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं। दीपक चहर के ओवर में दो चौके लगे। कुल 10 रन बने। 

1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 10/0

8 Apr 20237:18:19 PM
MI vs CSK live score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 मुंबई। रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, अरशद ख़ान, पीयूष चावला, ऋतिक शौक़ीन, जेसन बेहरनडॉर्फ

चेन्नई। डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर

8 Apr 20237:09:40 PM
MI vs CSK live score: चेन्नई में नहीं खेल रहे स्टोक्स और मोईन

 इंजरी के चलते बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे। मोईन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं। इन दोनों की जगह अजिंक्या रहाणे और ड्रेवोन प्रिटोरियस खेल रहे हैं।

8 Apr 20236:59:56 PM
MI vs CSK live score: दर्शकों से खचाखच भरा है स्टेडियम

 वानखेड़े स्टेडियम का माहौल रोमांचक दिखाई दे रहा है। पीली जर्सी और नीली जर्सी का सैलाब सा दिखाई दे रहा है। दोनों ही टीमों के समर्थक स्टेडियम में दिखाई दे रहे हैं।

8 Apr 20236:49:43 PM
MI vs CSK live score: चेन्नई की तेज गेंदबाजी कमजोर

 चेन्नई सुपर किंग्स की तेज गेंदबाजी कमजोर है। चोट के बाद वापसी करने वाले दीपक चहर अपने रंग में नजर नहीं आए हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार का बल्ला भी खमोश रहा है।

8 Apr 20236:40:50 PM
MI vs CSK live score: मुंबई और चेन्नई के मुकाबले को कहा जाता है El Clasico

 आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़त चेन्नई सुपर किंग्स से 8 अप्रैल को शाम 7:30 बजे होगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो आईपीएल की एक बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। 

8 Apr 20236:26:57 PM
MI vs CSK live score: मुंबई का है पलड़ा भारी

 मुंबई इंडियंस का घर में सीएसके के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। इन टीमों ने मुंबई में 10 मैच खेले हैं उनमें से MI ने 7 मैच जीते हैं और CSK ने 3 मैच जीते हैं। मुंबई में 11वीं बार इन दोनों का आमना-सामना होगा।

8 Apr 20236:17:50 PM
MI vs CSK live score: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

 वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार है। यहां खूब रन बनते हैं। गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिलती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- वानखेड़े की पिच गेंदबाजों के लिए है काल

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us