विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Bhojpuri Commentators: 'मुंह फोड़बा का', IPL में भोजपुरी कमेंट्री का भौकाल, जानें कमेंटेटर्स की लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 03 Apr 2023 05:02 PM (IST)

Bhojpuri Commentators List IPL 2023 आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए सभी 5 मुकाबले बेहद रोमांच से भरे रहे ...और पढ़ें

Bhojpuri Commentators IPL 2023 Ravi Kishan (photo-Twitter)
Bhojpuri Commentators IPL 2023 Ravi Kishan (photo-Twitter)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 Bhojpuri Commenators List। आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए सभी 5 मुकाबले बेहद रोमांच से भरे रहे है। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के चोटिल होने से लेकर तूफानी अर्धशतकीय पारियों तक हर एक चीज फैंस को काफी इंटरटेन कर रही है, लेकिन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से ज्यादा आईपीएल 2023 में भोजपुरी भाषा की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है।

बता दें कि आईपीएल 2023 में भोजपुरी सुपरस्टार और पॉलिटिशियन रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी भोजपुरी कमेंट्री का जलवा बिखेर रखा है। फैंस उनकी भोजपुरी भाषा को खूब पसंद कर रहे है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंटेटर्स की लिस्ट।

IPL 2023: Ravi Kishan की भोजपुरी कमेंट्री ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

दरअसल, आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत बेहद ही धमाकेदार तरीके से हुई। पहले मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन मैच से ज्यादा भोजपुरी कमेंटेटर रवि किशन ने अपनी भोजपुरी कमेंट्री से हर जगह सुर्खियां बटोर ली।

बता दें कि इस बार आईपीएल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर कुल 12 भाषाओं में की जा रही है, जिसमें से भोजपुरी भाषा ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा से ज्यादा फैंस भोजपुरी भाषा में आईपीएल 2023 का लुत्फ उठा रहे है।

भोजपुरी एक्टर रवि किशन की कमेंट्री में कभी "ई का हो, मुंह फोड़बा का...?" डायलॉग सुनने को मिला, तो कभी "जियs जवान जियs...लहि गईल-लहि गईल" और "अउर हई देखबा'' जैसे डायलॉग सुनकर फैंस को काफी मजा आया।

IPL Bhojpuri Commentary: रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री सुनकर हो जाएंगे हैरान, इस भाषा के दीवाने हुए IPL फैंस

भोजपुरी में कमेंट्री करने के बाद रवि किशन ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं जियो सिनेमा को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने भोजपुरी भाषा में कमेंट्री को शुरू करने का फैसला किया।

साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस को धन्यवाद करते हुए लिखा था कि जिंदगी झंड बा, और पहली बार हुए #iplbhojpuri का घमांड बा !!!! आप सभी ने मुझे इतना प्यार और भोजपुरी भाषा को इतना समान दिया उसके लिए मैं आप सभी का बहुत बहुत अभारी हूं।

IPL 2023- भोजपुरी कमेंटेटर्स की लिस्ट

1. मोहम्मद सैफ

2.शिवम सिंह

3.सत्य प्रकाश

4.गुलाम हुसैन

5.सौरभ वर्मा

6.कुणाल आदित्य सिंह

7.विशाल आदित्य सिंह

8.स्नेह उपाध्याय डिम्पल सिंह