विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Bhojpuri Commentary: रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री सुनकर हो जाएंगे हैरान, इस भाषा के दीवाने हुए IPL फैंस

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 01 Apr 2023 08:58 PM (IST)

IPL Bhojpuri Commentary भोजपुरी में कमेंट्री करने के बाद रवि किशन ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। ...और पढ़ें

आईपीएल 2023 में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री हो रही है। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
आईपीएल 2023 में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री हो रही है। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज हो चुका है। इस बार आईपीएल में कई नई चीजों को जोड़ा गया, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर जैसे नियम शामिल हैं। वहीं भेजपुरी भाषा में हो रही कमेंट्री भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। इस साल जियो सिनेमा पर क्रेकिट फैंस लगभग 12 भाषाओं में कमेंट्री का आनंद उठा रहे हैं।

रवि किशन ने की भोजपुरी कमेंट्री 

पहले मुकाबला यानी चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मैच में भोजपुरी कमेंट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। भेजपुरी भाषा को पसंद करने वाले दर्शक भोजपुरी कमेंट्री को खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

पहले मुकाबले में भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद रवि किशन ने भी इस भाषा में कमेंट्री की। मैच के दौरान उनकी भोजपुरी भाषा की कमेंट्री सुनकर लोगों को खूब मजा आया। मैच के दौरान दर्शकों को भेजपुरी की स्लैंग भाषा यानी, "ई का हो, मुंह फोड़बा का...? से लेकर जिय जवान जिय.. लहि गईल-लहि गईल" सुनने को मिले। 

भोजपुरी में कमेंट्री करने के बाद रवि किशन ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं जियो को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने भोजपुरी भाषा में कमेंट्री को शुरू करने का फैसला किया।" उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जिंदगी झंड बा, और पहली बार हुए #iplbhojpuri का घमांड बा !!!! आप सभी ने मुझे इतना प्यार और भोजपुरी भाषा को इतना समान दिया उसके लिए मैं आप सभी का बहुत बहुत अभारी हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट्स  

वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मैच के दौरान भोजपुरी भाषा कमेंट्री को लेकर दिलचस्प कमेंट्स किए।