विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी IPL मैच में कप्तानी करते हुए विराट कोहली पर लगा दाग, शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल

By Viplove KumarEdited By:
Published: Tue, 12 Oct 2021 01:21 PM (IST)

बतौर कप्तान टीम के खिलाड़ियों को संयम में रखना का काम कप्तान का होता है लेकिन इस मैच में कोहली ...और पढ़ें

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में एक बार ट्राफी जीतने की अपनी अधूरी चाहत लेकर उतरी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। विराट कोहली कप्तानी की कप्तानी वाली टीम को एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा। यह मैच कोहली का बतौर कप्तान आइपीएल में आखिरी मैच साबित हुआ और वह अपनी टीम को एक बार भी ट्राफी नहीं जिता पाए।

सोमवार 11 अक्टूबर को बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेले गए आइपीएल एलिमिनेटर टास विराट कोहली ने जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कप्तान कोहली की उम्मीदों को कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने झटका दिया। चार टाप बल्लेबाज कोहली, भरत, मैक्सवेल और फिर एबी डिविलिर्स को उन्होंने वापस भेजा। 7 विकेट पर टीम 138 रन ही बना पाई। कोलकाता ने 19.4 ओवर में यह मैच 4 विकेट से जीत क्वालीफायर 2 में जगह बनाई।

विराट कोहली ने की शर्मनाक हरकत

बतौर कप्तान टीम के खिलाड़ियों को संयम में रखना का काम कप्तान का होता है लेकिन इस मैच में कोहली खुद आपा खो बैठे। राहुल त्रिपाठी के खिलाफ हुई अपील को नकारने के बाद फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा से बुरी तरह से तकरार करते नजर आए। कोहली ने आउट ना दिए जाने पर बस तो की साथ ही गुस्सा भी दिखाया। उन्होंने गेंद को उठाकर पिच पर बुरी तरह से फेंका जो किसी भी तरह से खेल भावना और अनुशासन से लिहाज से सही नहीं।

क्या था पूरा मामला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की पारी के दौरान सातवें ओवर की आखिरी गेंद करते हुए युजवेंद्र चहल ने राहुल त्रिपाठी के खिलाफ एलबीडब्यू की जोरदार अपील की। विकेटकीपर भरत और कप्तान समेत सभी खिलाड़ी इस अपील में शामिल थे। अंपायर शर्मा ने इसे नकार दिया। कोहली ने विकेटकीपर और गेंदबाज से बात करने के बाद रिव्यू लेने का इशारा किया। टीवी अंपायर ने त्रिपाठी को आउट करा दिया लेकिन इस बीच कोहली अंपायर से बुरी तरह से उलझते नजर आए।