IPL 2019: इस सीजन की सबसे अनलकी टीम है राजस्थान रॉयल्स, जानिए क्यों...
RR की टीम के साथ इस IPL में चार बार ऐसा हुआ जब गेंद स्टंप्स पर लगी लेकिन उन्हें विकट नहीं मिली।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम जर्सी बदलकर उतरी, लेकिन यह बदलाव अबतक टीम के लिए अनलकी साबित हुआ है। राजस्थान की टीम के साथ चार बार ऐसा हुआ, जब गेंद स्टंप्स पर लगी, लेकिन उन्हें विकट नहीं मिली। इस आइपीएल में विकेट पर गेंद लगने के बाद गिल्लियां न गिरने का कारनामा चार बार हो चुका है, इसमें तीन बार राजस्थान को ही इसका नुकसान झेलना पड़ा है। हम आपको बताते हैं कब-कब ऐसा हुआ।
जोफ्रा की गेंद पर बचे पृथ्वी
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को मैच खेला गया। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ आउट होने से बच गए। जोफ्रा ने 150 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी जो स्टंप्स को छूते हुए निकली, लाईट भी जली लेकिन बेल्स नहीं गिरी। मैदान में मौजूद सारे खिलाड़ी स्टंप्स की ओर देखते रह गए।
लिन का लक पड़ा धवल पर भारी
इस सीजन का 21वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। कोलकता की पारी में चौथे ओवर में क्रीज पर क्रिस लिन मौजूद थे, गेंदबाजी कर रहे थे धवल कुलकर्णी। धवल की गेंद लेग स्टंप छूती हुई निकल गई, लेकिन गिल्लियां एक बार फिर नहीं गिरीं। इस मैच में लिन ने ताबड़तोड़ 50 रन बनाए थे।
जोफ्रा एक बार हो चुके हैं शिकार
जोफ्रा आर्चर इससे पहले चेन्नई के खिलाफ ऐसी ही घटना का शिकार हो चुके हैं। धौनी राजस्थान के जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। लेकिन, स्टंप्स से बेल्स नहीं गिरीं और धौनी आउट होने से बच गए। यह इस आइपीएल की पहली घटना थी।