विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: सुनील नरेन के सामने धोनी हैं फेल, क्या आज दिखाएंगे 'गेम'?

By Vikash GaurEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 06:31 PM (GMT+05:30)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी बहुत कम गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख नहीं अपना पाते।

IPL 2019: सुनील नरेन के सामने धोनी हैं फेल, क्या आज दिखाएंगे 'गेम'?
IPL 2019: सुनील नरेन के सामने धोनी हैं फेल, क्या आज दिखाएंगे 'गेम'?

नई दिल्ली, जेएनएन। CSK vs KKR IPL 2019: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी बहुत कम गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख नहीं अपना पाते। उन्हीं में एक हैं वेस्टइंडीज(विंडीज) के बैटिंग ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स के चहेते सुनील नरेन। अक्सर देखते हैं कि T20 क्रिकेट में एमएस धोनी सुनील नरेन की गेंदबाजी के आगे चारों खाने चित नज़र आते हैं। 

हैरान करने वाली बात तो ये है कि फटाफट क्रिकेट के नाम से मशहूर T20 क्रिकेट में सुनील नरेन के सामने कई बार एमएस धोनी आए लेकिन एक भी बार धोनी नरेन की गेंद को स्टैंड में नहीं रख पाए हैं। जी हां, नरेन के खिलाफ कभी भी हेलीकॉप्टर शॉट के जनक एमएस धोनी छक्का नहीं लगा पाए हैं। यहां तक कि 12 ओवर से ज्यादा सुनील नरेन के खिलाफ बल्लेबाजी कर चुके एमएस धोनी केवल एक चौका लगा पाए हैं, जो दर्शाता है कि धोनी नरेन के खिलाफ शांत दिखाई पड़ते हैं। 

आपको बता दें, सुनील नरेन ने IPL और इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में एमएस धोनी के खिलाफ 12.2 ओवर गेंदबाजी की है। इन 74 गेंदों में 40 गेंद धोनी के बल्ले से खाली(डॉट बॉल) गई हैं। धोनी, नरेन के खिलाफ T20 क्रिकेट में केवल 38 रन बना पाए हैं। इस दौरान महेंद्र 'बाहुबली' धोनी का स्ट्राइकरेट सिर्फ 51.35 का है। हालांकि, धोनी सिर्फ एक बार नरेन के खिलाफ इस शॉर्ट फॉर्मेट में साल 2011 में आउट हुए थे। वहीं, साल 2013 में एक मात्र चौका लगाया था। आज देखना ये है कि अगर धोनी और सुनील नरेन का आज सामना होता है तो क्या धोनी इस कलंक को मिटा पाएंगे?