Move to Jagran APP

IPL 2019 में दिल्ली ने लगाए सबसे ज्यादा चौके और इस टीम ने की छक्कों की बारिश

IPL 2019 का खिताब भले ही मुंबई इंडियंस ने जीता हो लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा बार चौके के रूप में गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 03:49 PM (IST)
IPL 2019 में दिल्ली ने लगाए सबसे ज्यादा चौके और इस टीम ने की छक्कों की बारिश
IPL 2019 में दिल्ली ने लगाए सबसे ज्यादा चौके और इस टीम ने की छक्कों की बारिश

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 का खिताब भले ही मुंबई इंडियंस ने जीता हो लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार लोगों का दिल जीतने का काम किया। आइपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ का मैच जीतने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आइपीएल के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने मिलकर चौके के रूप में गेंद को सबसे ज्यादा बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। वहीं, छक्कों की बारिश करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नाम सबसे आगे है।

loksabha election banner

आइपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने 236 चौके लगाए हैं। हालांकि, एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है, जिसने साल 2013 में आइपीएल के एक सीजन में 267 बार गेंद को चौके के तौर पर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस साल 2010 में और किंग्स इलेवन पंजाब साल 2014 में 262-262 चौके लगा चुकी हैं।

किस खिलाड़ी ने लगाए कितने छक्के

वहीं, अगर इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस बार ये खिताब दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया है। आंद्रे रसेल, क्रिस लिन और नितीश राणा जैसे सिक्स हिटर्स की बदौलत IPL 2019 में केकेआर ने 143 छक्के लगाए हैं। इसमें से अकेले आंद्रे रसेल ने 52 छक्के लगाए हैं। वहीं, क्रिस लिन ने 22 और राणा ने 21 छक्के लगाए। 

इन खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा चौके।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन ने 64, पृथ्वी शॉ ने 45, श्रेयस अय्यर ने 41 और रिषभ पंत ने 37 चौके लगाए। इनके अलावा कई और खिलाड़ियों ने भी चौके लगाए। इसी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 236 चौके लगाए।

आइपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

2019 - कोलकाता (143)

2018 - चेन्नई (145)

2017 - मुंबई (117)

2016 - बैंगलोर (142)

2015 - मुंबई (120)

2014 - पंजाब (127)

2013 - मुंबई (117)

2012 - बैंगलोर (117)

2011 - बैंगलोर (94)

2010 - चेन्नई (97)

2009 - दिल्ली (99)

2008 - पंजाब (95)


इन टीमों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके

2019 - दिल्ली (236)

2018 - कोलकाता (253)

2017 - कोलकाता (228)

2016 - गुजरात (242)

2015 - चेन्नई (249)

2014 - पंजाब (262)

2013 - राजस्थान (267)

2012 - राजस्थान (246)

2011 - बैंगलोर (224)

2010 - मुंबई (262)

2009 - चेन्नई, बैंगलोर (192)

2008 - राजस्थान (258)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.