IPL 2019: धौनी से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में एक बार घुसा फैन
csk vs dc मैच खत्म होते ही सुरक्षा घेरा तोड़कर दो फैंस धौनी से मिलने के लिए बीच मैदान में पहुंच गए। यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी फैंस कई बार ऐसा कर चुके हैं।
नई दिल्ली,एजेंसी। IPL 2019 में मंगलवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने मेजबान दिल्ली को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर फिनिशर के भूमिका में दिखे और नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान जब मैच खत्म हुआ तो सुरक्षा घेरा तोड़कर दो फैंस धौनी से मिलने के लिए बीच मैदान में पहुंच गए।
इनमें से एक तो उनके चरणों में गिर गया। धौनी ने उस फैन के कंधे पर हाथ रखा और इसके बाद उसे सिक्योरिटी निभाग के लोगों ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले गए। मैच के दौरान एक और शख्स मैदान के अंदर आया और धौनी के पैर छूने लगा। इस शख्स ने चेन्नई की जर्सी पहन हुई थी।
हालांकि, यह पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी कई बार धौनी के फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने के लिए मैदान पर आए हैं। आइपीएल शुरु होने से पहले जब चेन्नई की टीम तैयारी में लगी हुई थी। धौनी समेत टीम के अन्य खिलाड़ी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिमय में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान भी एक फैन ने मैदान में आकर धौनी मिलाने की कोशिश की थी।
csk ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। फैन जैसे ही धौनी के करीब आने का प्रयास करता है वह मुस्कुराकर दौड़ने लगते हैं। कुछ देर तक मैदान पर दोनों भागते हैं और फिर सिक्योरिटी के लोग आ जाते हैं। इसके बाद धौनी खुद फैन के पास जाते हैं और उससे हाथ मिलाते हैं। धौनी पूरे वीडियो मस्ती करते दिखाई दिये थे।