Move to Jagran APP

भारत के 5 क्रिेकेटर, जिनकी पत्नियां पढ़ाई में हैं पति से आगे

कहा जाता है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।

By NiteshEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 08:00 AM (IST)
भारत के 5 क्रिेकेटर, जिनकी पत्नियां पढ़ाई में हैं पति से आगे

नई दिल्ली (जेएनएन)। कहा जाता है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जरूरी नहीं कि इंसान पढ़ा लिखा हो तो ही वह किसी क्षेत्र में बड़ा नाम कर सकता है। दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हुए जो कम पढ़ लिखकर भी अपने नाम का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसा ही कुछ क्रिकेट जगत से भी है। हम इस खबर में भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों के पढ़ाई-लिखाई के बारे में बता रहे हैं।

loksabha election banner

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

इंडियन क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है, जबकि उनकी पत्नी रितिका ने मुंबई से ग्रेजुएशन किया है।

भुनेश्वर कुमार-नुपुर नागर

भारतीय टीम के गेंदबाज भुनेश्वर कुमार ने केवल स्कूल तक पढ़ाई की है, जबकि पत्नी नुपुर एमबीए कर चुकी हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है, विराट ने 12वीं क्लास तक ही पढाई की है, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कॉलेज में टॉपर स्टूडेंट रह चुकी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी - साक्षी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल मिजाज के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने रांची स्कूल से शिक्षा लेने के बाद कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया, जबकि उनकी पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट किया है साथ ही वह ग्रेजुएट हैं।

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी

इंडियन क्रिकेट टीम में सुरेश रैना की जगह बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग को लेकर भी है। रैना ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है, जबकि पत्नी प्रियंका चौधरी ने नीदरलैंड से बैंकिंग इंडस्ट्री में भी काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.