Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohit Sharma Birthday: युजवेंद्र चहल ने रोहित को बताया बेस्ट भाई, तो पत्नी रितिका ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 01:42 PM (IST)

    Rohit Sharma Birthday Fans and Cricketers Wishes Him a very happy Birthday। मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर पूरे देशभर से फैंस और कई क्रिकेटर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है।

    Hero Image
    Rohit Sharma Birthday Fans and Cricketers Wishes Him a very happy Birthday

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma Birthday Fans and Cricketers Wishes Him a very happy Birthday। मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर पूरे देशभर से फैंस और कई क्रिकेटर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। बता दें कि रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के दिन आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच खेलेंगे। ये मैच आज यानी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में रोहित के इस स्पेशल दिन को और खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर फैंस और कई क्रिकेटर्स उन्हें किस तरह बधाइयां दे रहे है आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

    Rohit Sharma मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन

    दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 36 साल के हो गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू साल 2007 में वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ किया था।

    उनका टेस्ट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में हुआ। उन्होंने तब से लेकर अभी तक भारत के लिए कई मैच जीते और अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया। उनके इस स्पेशल दिन पर उनकी पत्नी रितिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत ट्वीट कर उनको बधाई दी है।

    रितिका ने खूबसूरत अंदाज में किया रोहित को विश

    रितिका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि,

    "आप मेरे लिए इस दुनिया में सबसे फेवरेट लड़के हैं, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे गाइडलाइन, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है और हमेशा मेरे साथ रहने वाला दोस्त, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)