MS Dhoni के जबरा फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई माही की तस्वीर, विवाह की चुनी अनोखी तारीख; आप भी कहेंगे- वाह
MS Dhoni Photo Wedding Card धोनी का यह जबरा फैन छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम दीपक पटेल है। दीपक बचपन से ही धोनी को अपना आदर्श मानता है और वह भी क्रिकेट खेलता है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में एक फैंस तो दीवनगी की सारी हदें पार कर गया। दरअसल, उसने अपनी शादी के कार्ड पर अपनी तस्वीर की जगह धोनी की तस्वीर छपवाई है। इसके अलावा उनकी जर्सी नंबर को भी लिखवाया है। शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
धोनी का यह जबरा फैन छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम दीपक पटेल है। दीपक बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानता है और वह भी क्रिकेट खेलता है। दीपक ने खुलासा किया है कि उसने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं और गांव की टीम का नेतृत्व करते हैं।
A fan from chhattisgarh printed @MSDhoni's picture on his wedding card! 💛 pic.twitter.com/94xXOXeIAc— Dhoni Army KA™ (@DhoniArmyKA) June 3, 2023
दीपक की शादी की तारीख 7 जून
दीपक की शादी होने वाली है। दीपक ने अपनी शादी के कार्ड पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की तस्वीर छपवाई है। साथ ही जर्सी नंबर-7 भी लिखवाया है। दरअसल, 7 जून को दीपक की शादी होनी है। दीपक की इस दीवानगी को देखकर सब हैरान हैं। वहीं, दीपक की शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हाल ही में धोनी के घुटने की हुई है सर्जरी
गौरतलब हो कि हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां खिताब जीता। पूरे सीजन के दौरान धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी देखने को मिली थी। चेन्नई के हर मैच में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उपस्थित हो रहे थे। बता दें कि मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। आईपीएल मैच के दौरान उन्हें इससे पीड़ित देखा गया था।