Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs GT: 6,6,6… Rishabh Pant ने जड़ा धोनी का 'हेलीकॉप्टर शॉट', छक्कों की हैट्रिक लगाकर गुजरात के इस गेंदबाज का उतारा खुमार- VIDEO

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 09:52 PM (IST)

    साल 2022 में भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हुए ऋषभ पंत ने 15 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त कमबैक किया। पंत ने आईपीएल 2024 में अभी तक तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंत का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने चौके-छ्क्कों की बरसात कर गुजरात टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और तूफानी पारी खेली।

    Hero Image
    Rishabh Pant ने IPL 2024 में जड़ा अपना तीसरा अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की और 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंत ने चौके-छक्कों की बरसात कर गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत खराब रही। 36 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट गंवाए। इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभाला और दोनों के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई। मैच में अक्षर के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा की आखिरी ओवर में जमकर कुटाई करते हुए 31 रन बनाए।

    Rishabh Pant ने IPL 2024 में जड़ा अपना तीसरा अर्धशतक

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fifty) की काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी हुई। साल 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद पंत आईपीएल 2024 में मैच खेलने उतरे हैं और इस सीजन में उन्होंने अपना पुराने तेवर दिखाते हुए अब तक तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं।

    Rishabh Pant ने Mohit Sharma के आखिरी ओवर में 31 रन कूटे

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंत ने पहली 20 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए थे और बाकी 23 गेंदों पर उन्होंने 57 रन बना दिए। शुरुआत में पंत ने सोच समझकर क्रीज पर जमने के लिए ज्यादा बड़े शॉट्स नहीं जड़े, लेकिन जैसे वह क्रीज पर सेट होने लगे तो उन्होंने दिल्ली के इस ग्राउंड पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

    पंत ने आखिरी ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए मोहित की धुनाई की। इस ओवर में पंत ने कुल 31 रन कूटे। पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बना सकी।

    यह भी पढ़ें: DC vs GT: Axar Patel की गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, ऑलराउंडर ने खेली IPL की सर्वश्रेष्ठ पारी

    Rishabh Pant ने जड़ा धोनी का ‘हेलीकॉप्टर शॉट’

    ऋषभ पंत ने पारी के 16वें ओवर में धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट जड़ा, जिसे देखकर दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली भी हक्के-बक्के रह गए।

    IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में ऋषभ पंत 50 से ज्यादा स्कोर जड़ने वाले दूसरे बैटर हैं। पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 19 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने कुल 24 बार यह कारनामा किया है।

    दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया IPL में अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल

    आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना तीसरा बड़ा टोटल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 224/4 रन बनाए। उनसे पहले 2020 में दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ 228/4 का स्कोर खड़ा किया था। दिल्ली ने 2011 में 231/4 का टोटल बनाया था।