विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs GT Live Streaming IPL 2023: कब, कहां और कैसे देखें दिल्‍ली-गुजरात मैच का लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Tue, 04 Apr 2023 12:49 PM (IST)

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live streaming दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला मंगलवार ...और पढ़ें

DC vs GT Live Streaming: हार्दिक पांड्या और डेविड वॉर्नर
DC vs GT Live Streaming: हार्दिक पांड्या और डेविड वॉर्नर

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कोशिश अपने घर में जीत का खाता खोलने की होगी। दिल्‍ली को बड़ी ताकत यह भी मिलेगी कि उनका मैच देखने के लिए नियमित कप्‍तान ऋषभ पंत डगआउट में उपस्थित रहेंगे।

दिल्‍ली-गुजरात इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं

वहीं हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी। गत चैंपियन गुजरात ने अपने पहले मुकाबले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मात दी थी, जिसके बाद उसके हौसले बुलंद हैं। दिल्‍ली में हाई स्‍कोरिंग मुकाबला होने की उम्‍मीद है और दोनों टीमों में धाकड़ खिलाड़‍ियों की मौजूदगी को देखते हुए लगता है कि मैच काफी रोमांचक होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले का लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

दिल्‍ली-गुजरात मुकाबले में पिच से इनको मिल सकती है मदद

DC vs GT Live Streaming Details: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

कब खेला जाएगा दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मैच?

आईपीएल 2023 का सातवां मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच 4 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

दिल्‍ली-गुजरात मैच में इन 5 खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन पर होंगी फैंस की निगाहें

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मैच कितने बजे शुरू होगा?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के सातवें मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के सातवें मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के सातवें मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के सातवें मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण कवरेज आप जागरण डॉट कॉम पर हासिल कर सकते हैं।