विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs SRH Live Streaming: घर बैठे फ्री में कैसे देखें सीएसके बनाम हैदराबाद का पूरा मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

Published: Sun, 28 Apr 2024 10:00 AM (IST)

सीएसके की टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते। पिछले दो मैचों में लखनऊ की ...और पढ़ें

IPL 2024 में CSK vs SRH का मैच कब खेला जाएगा?
IPL 2024 में CSK vs SRH का मैच कब खेला जाएगा?

HighLights

  1. CSK vs SRH: आईपीएल के 46वें मैच में सीएसके से हैदराबाद की टक्कर
  2. CSK vs SRH: चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मैच
  3. CSK vs SRH: सीएसके की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यब मुकाबला 28 अप्रैल को 7.30 बजे से खेला जाएगा। रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके की टीम ने मौजूदा सीजन में 8 में से 4 मैचों में जीत का स्वाद चखा है और वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 5वें नंबर पर है।

सीएसके की टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते। पिछले दो मैचों में लखनऊ की टीम ने सीएसके को हराया। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 में से 5 मैच जीते है और वह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद है। अब हैदराबाद का सामने सीएसके से उसके घर में होना है। आइए जानते हैं ये हाई-वोल्टेज मुकाबला कहां, कब और कैसे फैंस घर बैठे फ्री में देख सकते हैं।

IPL 2024 में CSK vs SRH का मैच कब खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 46 वां मैच 28 अप्रैल को खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 का 46वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 46वां मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK vs SRH का मैच कितने बजे शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 46वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

CSK vs SRH मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

CSK vs SRH के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

CSK vs SRH Head-To Head Record: सीएसके और हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल में आपस में कुल 20 मैच खेले हैं। जिसमें सीएसके ने 14 मैच और हैदराबाद की टीम ने 6 मैच जीते हैं। आखिरी बार दोनों टीमें 5 अप्रैल 2024 को एक-दूसरे से भिड़ी थी, जिसमें 166 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।