नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। फैन्स को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है। चेपॉक के मैदान पर माही धमाल मचाने की फुल तैयारी भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

माही का डबल रोल

दरअसल, धोनी लगभग तीन साल बाद चेन्नई के घरेलू मैदान पर उतरने वाले हैं। यही वजह है कि माही आईपीएल 2023 में धमाल मचाने के लिए जमकर कमर कस रहे हैं। सीएसके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपनी ही गेंदबाजी पर शॉट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी वीडियो में थाला का डबल रोल साफतौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में माही के चेहरे पर मुस्कान भी बिखरी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैन्स को धोनी का ये डबल रोल काफी रास आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

आईपीएल में आखिरी बार उतरेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी का इस लीग में बतौर खिलाड़ी यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। यही वजह है कि अपने सुपरस्टार बल्लेबाज और कप्तान को देखने के लिए चेन्नई की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।

निराशाजनक रहा था CSK का प्रदर्शन

सीएसके के लिए पिछले सीजन निराशाजनक रहा था। टीम ने 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। धोनी ने सीजन के आगाज से पहले रविंद्र जडेजा के हाथों में कप्तानी की बागडोर भी सौंपी थी, लेकिन जड्डू इस रोल में फिट नहीं बैठ सके थे। यही वजह रही थी कि 8 मैचों के बाद धोनी को फिर से चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।

Edited By: Jagran News Network