Move to Jagran APP

IPL में हर छठी गेंद पर छक्का मारता है ये बल्लेबाज, क्रिस गेल 9वीं गेंद पर लगाते हैं Six

IPL इतिहास में आंद्रे रसेल इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जो हर छठी गेंद पर छक्का मारते हैं। वहीं क्रिस गेल हर नौवीं गेंद पर Six जड़ते हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 12:12 AM (IST)
IPL में हर छठी गेंद पर छक्का मारता है ये बल्लेबाज, क्रिस गेल 9वीं गेंद पर लगाते हैं Six

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल के करीब 12 साल के इतिहास में कुछ ही बल्लेबाजों ने दिखाया है कि वे एक-दो रन लेने या स्ट्राइक रुटेट करने से ज्यादा चौके और छक्कों में डील करना पसंद करते हैं। वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल तो अपने आइपीएल करियर में लगभग 700 बाउंड्री लगा चुके हैं। लेकिन, हर छठी गेंद को बाउंड्री के पार और वो भी छह रन के रूप में भेजना, ऐसा मात्र एक ही बल्लेबाज कर पाया है। 

loksabha election banner

दरअसल, वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल आइपील इतिहास के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जो हर छठी गेंद पर छक्का मारते हैं। इस मामले में सिक्सर किंग क्रिस गेल भी उनसे काफी पीछे हैं। आंद्रे रसेल जहां छठी गेंद को दर्शकों में भेजते हैं। वहीं, क्रिस गेल आइपीएल में हर नौवीं गेंद पर छक्का जड़ते हैं। इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और हार्दिक पांड्या का भी नाम है, जो लगभग हर दसवीं गेंद को स्टैंड्स में डिलिवर करते हैं।  

आइपीएल के 12वें सीजन की बात करें तो आंद्रे रसेल 50 छक्के जड़ चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आइपीएल 2019 खेल रहे आंद्रे रसेल ने 11 मैचों में 69.43 के औसत और 207.69 के औसत से 486 रन बनाए हैं। इस दौरान आंद्रे रसेल ने 29 चौके और छक्कों की फिफ्टी लगाई है। वहीं, क्रिस गेल अब तक इस सीजन में 32 छक्के लगा चुके हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या के नाम 27 छक्के शामिल हैं। 

कौन सा खिलाड़ी IPL में कौन सी गेंद पर मारता है छक्का

1. आंद्रे रसेल आइपीएल में हर 6.23वीं गेंद पर छक्का लगाते हैं 

2. क्रिस गेल आइपीएल में हर 9.03वीं गेंद पर छक्का जड़ते हैं

3. ग्लेन मैक्सवेल IPL में हर 9.52वीं गेंद पर सिक्स ठोकते हैं

4. हार्दिक पांड्या आइपीएल में हर 9.98वीं गेंद को छक्के में डील करते हैं

5. सुनील नरेन आइपीएल में हर 10.40वीं गेंद पर छक्का लगाते हैं   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.