यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंबाती रायडू को नहीं पची CSK की हार, कॉमेंट्री करते हुए बीच में छोड़ा माइक और...
चेन्नई को इस मैच में जीत हासिल करने की भी जरूरत नहीं थी। उसे बस 200 से ज्यादा रन बनाने ...और पढ़ें

HighLights
- चेन्नई की हार के बाद रोने लगे अंबाती रायडू।
- चेन्नई की टीम तीसरी बार प्लेऑफ में नहीं जा सकी।
- आरसीबी ने किया चेन्नई को प्लेऑफ की रेस से बाहर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने पांच बार खिताब जीता है और सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची है। इसलिए जब शनिवार को चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल-2024 के प्लेऑफ की जंग हो रही थी तब अधिकतर लोगों को चेन्नई की जीत की उम्मीद थी। लेकिन आरसीबी ने बाजी मारी। चेन्नई प्लेऑफ में नहीं जा रही इस बात का किसी को यकीन नहीं हो रहा था और अंबाती रायडू भी उनमें से एक थे।
चेन्नई को इस मैच में जीत हासिल करने की भी जरूरत नहीं थी। उसे बस 200 से ज्यादा रन बनाने थे और आरसीबी को जरूरी हार का अंतर नहीं देना था। लेकिन चेन्नई ये कर नहीं सकी और आईपीएल के इतिहास में ये तीसरी बार है जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं खेलेगी।
ये भी पढ़ें- अंबाती रायडू को नहीं पची CSK की हार, कॉमेंट्री करते हुए बीच में छोड़ा माइक और...
बंद हो गई आवाज
रायडू आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे हैं। आरसीबी के यश दयाल जब आखिरी ओवर फेंक रहे थे तब रायडू कॉमेंट्री बॉक्स में थे। जैसे ही मैच की आखिरी गेंद डाली गई और चेन्नई का प्लेऑफ में न जाना तय हो गया,रायडू की आंखों में आंसू आ गए। उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। उन्होंने तुरंत माइक छोड़ दिया था। अचरच में उनके हाथ मुंह पर आ गए थे। रायडू जमकर रोने लगे। रायडू का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Reaction of Ambati Rayudu after CSK were knocked out. pic.twitter.com/QUczM0uqQg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 19, 2024
बनाया चैंपियन
रायडू वो खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं और चैंपियन बने हैं। पिछले साल जब चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हरा खिताब जीता था तब रायडू टीम का अहम हिस्सा थे और फाइनल में उन्होंने महत्वपूर्ण पारी खेली थी। 2021 में भी रायडू टीम की खिताबी जीत का हिस्सा थे। चेन्नई के साथ रायडू का भावनात्मक जुड़ाव है और इसी कारण वह कॉमेंट्री बॉक्स में अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
