विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LSG vs MI: 'हमने पहले भी ऐसा किया'...रोहित शर्मा ने जीत की बताई वजह, दो सप्ताह पहले दिखाया था प्लेऑफ का सपना

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 25 May 2023 09:00 AM (IST)

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हरा दिया। इस जीत से मुंबई क्वालीफायर-2 ...और पढ़ें

लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस ने 81 रन से हराया। रोहित शर्मा की फाइल फोटो
लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस ने 81 रन से हराया। रोहित शर्मा की फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर जीतने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। आकाश मधवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनेक पास स्किल सेट है। साथ ही यह भी कहा कि दो सप्ताह पहले प्लेऑफ में पहुंचने का सोचा था। पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

दरअसल, एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हरा दिया। इस जीत से मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई के आकाश मधवाल ने 5 विकेट चटकाए।

रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की सराहना

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, "मैंने दो सप्ताह पहले प्लेऑफ में पहुंचने का सोचा था। सीजन के स्टार्ट में हमें पता था कि हमें काफी काम करना है। हालांकि, हमने ऐसा पहले भी किया है।"

आकाश के बारे में बोलते हुए रोहित ने कहा, "वह हमारे टीम में पहले से भी थे। जोफ्रा के जाने के बाद हमें कोई चाहिए था। उनके पास वह स्किल सेट है और वह एटिट्यूड है, जिससे वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मेरे लिए सबसे पहला काम यह होता है कि ऐसे खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए कि वह खुद को इस टीम का हिस्सा समझे और मैदान पर वह सहज हों। साथ ही हम जब चेन्नई आए तो हमें पता था कि एक या दो खिलाड़ी हमें जीत नहीं दिला सकता, पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

मुंबई पहुंची क्वालीफायर-2 में 

बता दें कि इस जीत के साथ ही मुंबई क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई कर गया। 26 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स से मुकाबला होगा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर आईपीएल 2023 में समाप्त हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।