विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL Head to Head: टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ हमेशा चला भारत का सिक्का, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:42 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंची।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंची। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है।

48.150 अंक प्रतिशत के साथ भारतीय टीम अभी पांचवें स्थान पर है। चोट इस सीरीज में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगाड़ सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम मैंनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

15 अगस्‍त से पहला टेस्‍ट

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ कोलंबो नहीं पहुंचे हैं। वह अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

इसके बाद टीम गाले रवाना होगी। गाले में ही 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। इस बीच आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्‍ट में हेड टू हेड के आंकड़े क्‍या कहते हैं।

 

 

भारत का पलड़ा भारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट में हेड टू हेड की बात की जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच 1982 से 2022 तक कुल 46 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं श्रीलंका 7 मैच ही जीत पाई है। 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं।

श्रीलंका की धरती पर दोनों टीमों की 24 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भी बाजी भारत ने ही मारी है। टीम इंडिया ने 9 टेस्‍ट जीते हैं और 7 में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 8 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। भारतीय टीम 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्‍ट खेलने पहुंची है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन भारत में ही छूटे; कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।