IND U19 vs AUS U19: सहवाग के बेटे ने फिर किया निराश, राजेश के शतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; युवा टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा
भारतीय अंडर-19 टीम ने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में छह विकेट ...और पढ़ें

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के शानदार शतक के दम पर भारत की अंडर-19 टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन गेंद पहले 254 पर ही ढेर हो गई। युवा टीम इंडिया ने 41.2 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया।
भारत के लिए कप्तान राजेश ने नाबाद 110 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ भारतीय युवाओं ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। राजेश को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सहवाग रहे फेल
राजेश के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाह के बेटे आर्यवीर कुछ खास नहीं कर सके। वह 31 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस पूरी सीरीज में आर्यवीर के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। पहले मैच में उन्होंने 28 और दूसरे मैच में 47 रन बनाए थे। उनके जाने के बाद आए वीके वीनीत सिर्फ 10 रन ही बना सके। फिर राजेश ने कुशाग्र ओझा के साथ मिलकर 85 रनों की साझेदारी की। कुशाग्र पांच रनों से अर्धशतक से चूक गए और 53 गेंदों पर चार चौके, एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हो गए। अर्जुन राजपूत खाता तक नहीं खोल सके।
राजेश को फिर रजत बघेल का साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। रजत 34 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजों ने किया कमाल
भारतीय बल्लेबाजों से पहले गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करने से रोका। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे ज्यादा 87 रन जेड हॉलिक ने बनाए। नील पटेल ने 51 रनों की पारी खेली। जेड ने अपनी पारी में 88 गेंदों का सामना किया और 12 चौके मारे। नील ने 71 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक चौका मारा।
भारत की तरफ से मनल चौहान और मोहित उल्वा ने तीन विकेट अपने नाम किए। काव्या परेश पटेल और आर्यन सावसानी के हिस्से एक-एक विकेट आया।
