विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs ZIM: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का एलान, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 25 Oct 2018 07:58 PM (IST)

कमरूल इस्लाम, रूबेल हुसैन और नुरूल हसन को बाहर जाना पड़ा है।

BAN vs ZIM: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का एलान, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका
BAN vs ZIM: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का एलान, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली, जेएनएन। बांग्लादेश ने जिंबाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अरिफुल हक, मुहम्मद मिथुन, खालिद अहमद और नजमुल इस्लाम को पहली बार जगह मिली है। कमरूल इस्लाम, रूबेल हुसैन और नुरूल हसन को बाहर जाना पड़ा है। इसके अलावा स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई।

 हाल में ही 25 साल के आरिफ ने बांग्‍लादेश के घरेलू क्रिकेट में 231 रनों की पारी खेली थी। वैसे आपको बता दें कि आरिफ बांग्लादेश की टीम के लिए छह टी-20 मैच खेल चुके हैं।  वहीं दूसरी तरफ एशिया कप में मिथुन ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वो इससे पहले आयरलैंड ए के खिलाफ सात पारियों में तीन अर्धशतक भी बना चुके हैं।

वहीं तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन अभी भी चोटिल हैं। शाकिब की गैरमौजूदगी में महमुदुल्लाह को कप्तानी करने का मौका मिलेगा। शाकिब की उंगली की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। 

टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम : महमुदुल्लाह (कप्तान), इमरुल कायेस, लिटन दास, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, मुश्फिकुर रहीम, आरिफुल हक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, अबु जायद, शहीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मुहम्मद मिथुन, खालिद अहमद और नजमुल इस्लाम। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।