चहल को लड़की ने फोन करके कहा 'गैस भराना है जल्दी आ', Video देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
Yuzvendra Chahal sister abusing him युजवेंद्र चहल को फोन पर शरारत करना महंगा पड़ा गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जो खूब मस्ती, मजा, मजाक करते रहते हैं। चहल के लिए ये बात मशहूर है कि वो ऑन द फील्ड हों या फिर ऑफ द फील्ड जमकर मस्ती करते हैं। कोविड 19 महामारी की वजह से इन दिनों देश में लॉकडाउन है, लेकिन चहल की शरारतें बंद नहीं हुईं हैं। वो अब सोशल मीडिया पर अपनी शरारत भरी वीडियोज डाल रहे हैं जिसे क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी सिस्टर उन्हें प्यार से डांटती नजर आ रही हैं।
चहल ने टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक लड़की उन्हें फोन करती है। फोन आने पर वो कुछ नहीं बोलते सिर्फ हेलो, हेलो करते हैं। बार-बार हेलो-हेलो सुनकर वो लड़की कहती है कि अब कुत्ते क्या बोल रहा है, किससे बात कर रहा है पता है, तेरी बहन बोल रही हूं मैं। गैस भराना है जल्दी आ। चहल ये सुनकार चीखते हुए कहते हैं रख फोन। ये वीडियो इतना फनी है कि आप देखते-देखते हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Phir phaswaa Diya behna ne 🙄🙄 @geetchahal #staysafe #stayathome #quarantinelife @indiatiktok
चहल का ये टिकटॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। चहल ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके मम्मी और पापा भी नजर आ रहे थे। उस वीडियो में उनके पापा ने उनकी पिटाई कर डाली थी। इसके अलावा भी वो लगातार एक से बढ़कर एक फनी वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हालांकि अपनी इन वीडियोज की वजह से वो अपने साथी खिलाड़ी के द्वारा ट्रोल भी किए जा रहे हैं। चहल भी लॉकडाउन वाले दिनों में अन्य भारतीय क्रिकेटरों की तरह से ही घर में ही हैं।