युवी की शादी पर गौतम गंभीर का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल
युवराज सिंह के बर्थडे विश करने पर गंभीर ने मजाकिया लहजे में युवी को जवाब दिया।
नई दिल्ली। गौतम गंभीर के 36वें बर्थडे के मौके पर सबने उनको सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। गंभीर की लंबे अरसे के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। अपने इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे बल्लबाजों की नींद जरूर उड़ा दी होगी।
इसी अवसर पर टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गंभीर को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। युवी ने ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं गौतम गंभीर! भगवान आप पर कृपा बनाए रखे रनिंग बिटवीन द विकेट के समय और आप मुस्कुराते रहे! आगे बढ़ते रहे जीजी (गौतम गंभीर)।'
Many happy returns of the the day mr @GautamGambhir ! God bless you with running between the wickets and a smiley 😊 ! Keep going gg ! ☝🏼️
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 14, 2016
इसके बाद जब गंभीर ने इस ट्वीट का जवाब दिया तो युवराज सिंह एकदम हैरान रह गए। गंभीर ने वीरू की तरह मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर इसका जवाब दिया। गंभीर ने लिखा, 'धन्यवाद भाई, आपको भी हमेशा के लिए शुभकामनाएं। मेरे ख्याल से आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो आप भी बेडरूम और किचन के बीच में तेज रनिंग करें।' बता दें कि युवी जल्द ही हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
@YUVSTRONG12 tks bro best wishes ever. I gues wid ur marriage round d corner u 2 can do wid some sharp runing between d kitchen & bedroom!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 14, 2016
गंभीर के जन्मदिन पर सहवाग ने उन्हें बेहद नीरस अंदाज में विश किया था। जिसके बाद गंभीर काफी आहत हो गए और उन्होंने इसके बाद ट्वीट कर लिखा था कि, 'मैं आपसे इतने नीरस अंदाज में बर्थडे विश की आशा नहीं कर रहा था। मैं आपसे फनी अंदाज में विश की कामना कर रहा था।'