Move to Jagran APP

Year Ender 2022: सूर्यकुमार यादव से भी ज्यादा इस बल्लेबाज ने बनाए रन, सिकंदर रजा ने किया है सबको हैरान

भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने साल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बात अगर पूरे साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम सबसे पहले आता है।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Thu, 29 Dec 2022 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2022 06:32 PM (IST)
Year Ender 2022: सूर्यकुमार यादव से भी ज्यादा इस बल्लेबाज ने बनाए रन, सिकंदर रजा ने किया है सबको हैरान
साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2022 उतना शानदार तो नहीं रहा, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन गुजरा। एक तरफ जहां भारत 2017 से आईसीसी इंवेंट जीतने की कोशिश कर रहा है, वहीं, भारत के लिए कुछ खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। इनमें भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत का नाम शामिल है। बात अगर पूरे साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो, इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम सबसे पहले आता है। आइए जानते हैं साल 2022 में टॉप 10 सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाजों के बारे में।

loksabha election banner

1. बाबर आजम (Babar Azam)

साल 2022 पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम रहा। बाबर आजम ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2584 रन बनाए। इस दौरान बाबर का औसत 54.97 का रहा। बाबर आजम ने इस साल 8 शतक और 17 अर्धशतक बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 196 है।

2. लिटन दास (Liton Das)

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज ने इस साल सभी को अपने प्रदर्शन से चौंकाया। लिटन ने साल 2022 में 1921 रन बनाए। वह साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। लिटन दास ने 40.02 की औसत तीन शतक और 13 अर्धशतक जड़े। लिटन का सर्वोच्च स्कोर 141 रन रहा।

3. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जब भी टीम में मौका मिला है। उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया है। श्रेयस ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 1609 रन बनाए। इस दौरान श्रेयस ने 48.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और 14 अर्धशतक बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन रहा।

4. मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिजवान ने जबसे बाबर आजम के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाई है। तब से वह टीम के लिए और अपने लिए रन बनाए। वह एक समय तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में नबंर एक की पोजिशन पर भी रहे। रिजवान ने साल 2022 में 1598 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 38.97 रहा। रिजवान ने 1 शतक और 12 अर्धशतक बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 104 रन है।

5. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने साल 2022 में अपनी छाप छोड़ी। स्मिथ ने साल 2022 में 50.32 की औसत से 1560 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और 9 अर्धशतक बनाए। स्मिथ का हाईस्कोर नाबाद 200 रन है।

6. डेविड वॉर्नर (David Warner)

खराब फॉर्म से आलोचनाओं का सामना करने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने प्रदर्शन से सभी का जवाब दिया। वॉर्नर ने साल 2022 में 34.83 की औसत से 1463 रन बनाए। वॉर्नर ने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाया। वॉर्नर का हाईस्कोर 200 रन (रिटायर्ड हर्ट) है।

7. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार ने साल 2022 में क्रिकेट जगत में चर्चा के केंद्र में रहे। हर किसी की जबान पर उन्हीं का नाम छाया रहा। सूर्यकुमार को टेस्ट में डेब्यू करना है। वहीं, वनडे में कम ही मौके मिले, लेकिन फिर भी सूर्या ने साल 2022 में 1424 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.68 का रहा। 2 शतक और 10 अर्धशतक बनाया। 117 रन हाईस्कोर था।

8. डेवोन कॉनवे (Devon Conway)

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज ने साल 2022 में 43.71 की औसत से 1399 रन बनाए। इस दौरान 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वोच्च स्कोर 122 रन रहा।

9. सिकंदर रजा (Sikandar Raza)

जिम्बाब्वे को ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने इस साल क्रिकेट जगत को अपने प्रदर्शन हैरान किया है। टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कई यादगार पारियां खेली। उनमें से एक पाकिस्तान को एक रन से हराने वाला मैच भी शामिल है। रजा ने साल 2022 में 40.58 की औसत से 1380 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और 7 अर्धशतक जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन नाबाद रहा।

10. रिषभ पंत (Rishabh Pant)

दसवें नंबर पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिषभ पंत हैं। पंत ने 37.29 की औसत से 1380 रन बनाए। तीन शतक और 7 अर्धशतक के साथ 146 रन की बेस्ट पारी खेली। साल 2022 में अपनी फॉर्म को लेकर कई बार आलोचनाओं के शिकार भी हुए।

जागरण डिस्कलेमरः खिलाड़ियों के आंकड़ों में कुछ बदलाव संभव है, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय मैच चल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक खिलाड़ियों के अपडेटेड आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.