यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में Yashasvi Jaiswal करेंगे डेब्यू, इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
Yashasvi Jaiswal Will Debut in First Test Against West Indies IND vs WI। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध बुधवार से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Yashasvi Jaiswal Will Debut in First Test Against West Indies IND vs WI। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध बुधवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिये बदलाव के दौर की शुरुआत करेगी। मेजबान वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप क्वालीफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश में होगा।
आईपीएल और घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) टेस्ट पदार्पण करेंगे। वहीं चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर तीन पर अब शुभमन गिल (Shubman Gill) खेलते दिखाई देंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। शुभमन के नंबर तीन पर उतरने का अर्थ है कि यशस्वी कप्तान रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
जायसवाल मुंबई, पश्चिम क्षेत्र और शेष भारत के लिए पारी की शुरुआत करते आए हैं। इससे पहले इंटर स्क्वायड अभ्यास मैच में भी मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित के साथ यशस्वी से पारी की शुरुआत कराई थी।
