यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का शानदार शतक, 171 रनों से जीता भारत
भारतीय टीम ने एशिया कप अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया।

यशस्वी के अलावा विकेटकीपर प्रभासिमर सिंह के 84 रन के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 304 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच यशस्वी ने भारत अंडर-19 टीम के लिए अपनी सात पारियों में से यह तीसरा शतक लगाया।
जवाब में नेपाल की टीम 36.4 ओवर में 133 रन पर आउट होकर मैच हार गई। नेपाल के लिए कप्तान आशिफ शेख ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। भारत के लिए सिद्धार्थ देसाई और हर्ष त्यागी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। भारत को ग्रुप ए में नेपाल, अफगानिस्तान और यूएई के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को यूएई से होगा।