ऐसे कैसे होगा न्यूजीलैंड फतह? तैयारी में ही फेल हो गए टीम इंडिया के ओपनर्स, रणजी ट्रॉफी में खराब शुरुआत
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो।
-1791709692195_m.webp)
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारी के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाज रविवार से शुरू हुई रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, भारतीय टेस्ट टीम के दोनों ही ओपनर्स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही।
जायसवाल मुंबई के लिए खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खाता भी नहीं खोल पाए। जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया। मगर उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला। वहीं, कर्नाटक के लिए खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ राहुल सिर्फ चार रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।
न्यूजीलैंड में होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा
भारतीय टीम को इसी महीने से न्यूजीलैंड का दौरान करना है, जहां उसे पांच-पांच मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके अलावा दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भिड़ेंगी।
जायसवाल लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि वनडे और टी20 टीम में वो अपनी जगह पुख्ता करने में नाकामयाब रहे हैं। वहीं, राहुल वनडे और टेस्ट टीम के साथ लगातार बने हुए हैं। राहुल का भारत के लिए पिछले कुछ समय में प्रदर्शन शानदार रहा है।
राहुल और जायसवाल की जोड़ी के लिए असली परीक्षा टेस्ट सीरीज में होगी. दो मैचों की सीरीज भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों का चलना बेहद जरुरी होगा। दोनों ही बल्लेबाज इस सीरीज की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी में हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि पहली पारी में उनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मगर फैंस उम्मीद करेंगे कि दोनों ही दूसरी पारी में बड़ी पारी खेलें।
भारत का न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 - 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 - 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 - 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
- चौथा टी20 - 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 - 1 नवंबर, हैमिल्टन
वनडे सीरीज 2026
- पहला वनडे - 4 नवंबर, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे - 7 नवंबर, वेलिंगटन
- तीसरा वनडे - 10 नवंबर, हैमिल्टन
- चौथा वनडे - 13 नवंबर, माउंट माउनगानुई
- पांचवां वनडे - 15 नवंबर, माउंट माउनगानुई
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट - 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च
यह भी पढ़ें- AFG vs BAN: हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर मचा दिया बवाल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
