विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की हार से बदल गया प्‍वाइंट्स टेबल का हाल, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर; भारत की बढ़ी मुश्किलें

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:43 AM (IST)

साउथ अफ्रीका को अपने घर पर ही ऑस्ट्रेलया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्‍वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी मजबूत हो गई।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को डरबन में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्‍वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है। साउथ अफ्रीका की हार से भारत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ये 11 टेस्ट मैचों में 9वीं जीत है। उसे सिर्फ दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कंगारुओं के अब कुल 108 अंक हो गए हैं, जबकि उसका प्‍वाइंट प्रतिशत 81.82 का हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ फाइनल में पहुंचने की दावेदारी और भी मजबूत कर ली है।

साउथ-अफ्रीका को नुकसान

साउथ अफ्रीका अपने घर में खेल रहा था, ऐसे में उसके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का सुनहरा मौका था। मगर ऑस्ट्रेलिया के दमदार प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका को प्‍वाइंट्स टेबल में नुकसान झेलना पड़ा है।

साउथ अफ्रीका की ये पांच मैचों में दूसरी हार है। उसने पांच मुकाबले जीते हैं। टेंबा बावुमा की टीम के 60 प्‍वाइंट प्रतिशत है और वो इस हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका की हार का फायदा मिला है। वो 72.22 प्‍वाइंट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

भारत की बढ़ीं मुश्किलें

भारत इकलौती टीम है, जिसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दोनों संस्करण के फाइनल में जगह बनाई थी। मगर इस बार टीम इंडिया की हालत खराब है। शुभमन गिल की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश से भी पीछे है।

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के सपने को बड़ा झटका लगा है। भारत ने 11 मैचों में सिर्फ पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है और दो मुकाबले ड्रॉ हुए हैं।

भारतीय टीम प्‍वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। गिल की टीम के 51.52 प्‍वाइंट् प्रतिशत है। भारत को यहां से फाइनल तक का सफर तय करने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया को अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट खेलने हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज घर पर होगी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में हार के बाद इमोशनल हो गए थे MS Dhoni, ड्रेसिंग रूम में माही ने क्या कहा था?

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच से पहले टीम इंडिया को सता रहा डर, तिलक वर्मा ने बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?