विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs DC: WPL के फाइनल मैच में क्या बारिश डालेगी खलल? जानें ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Mar 2023 12:11 PM (IST)

WPL 2023 Final DL vs MI। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई इंडियंस ...और पढ़ें

WPL 2023 Final Match, DL vs MI
WPL 2023 Final Match, DL vs MI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2023 Final Match, DL vs MI। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में नंबर 1 स्थान हासिल कर सीधा फाइनल में जगह बनाई। जहां टीम ने 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की।

तो वहीं, मुंबई ने भी ग्रुप स्टेज में 8 में से 6 मैच जीते, लेकिन नेट रनरेट के चलते दिल्ली टीम आगे रही। मुंबई ने एलिमिनेटर में यूपी वारियर्स को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कड़ी भिड़त देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए मुंबई के ब्रेबोर्न की पिच और मौसम के मिजाज के बारे में।

WPL 2023 फाइनल: ब्रेबोर्न की पिच में किसे मिलेगी खास मदद?

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है। वहीं, अगर बात करें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच की तो यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

हालांकि, शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी। छोटी बाउंड्री होने की वजह से टॉप ऑर्डर के लिए दनादन चौके-छक्के निकालना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। इसके साथ ही टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेना चाहेगी, क्योंकि इस पिच पर गेंदबाजों और स्पिनर्स का बोलबाला ज्यादा रहा है।

 WPL 2023: फाइनल मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी मुकाबले में ब्रेबोर्न स्टेडियम का मौसम साफ देखने को मिलेगा। सूरज खिला हुआ रहेगा और तापमान 24 डिग्री से लेकर 29 डिग्री के बीच में रहेगा। यानी कि फाइनल मैच में बारिश किसी भी तरह की बाधा नहीं डालेगी।

WPL Final 2023, MI vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस- यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), हैली मेथ्यूज़, नताली सीवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स- मैग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरीजनने कप्प, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव।