विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2027 Auction: इन तीन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, एक ने तो टी20 विश्व कप में जड़ा था ऐतिहासिक शतक

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:31 AM (IST)

विमंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में खूब पैसे बरसे। मगर सीमित स्लॉट होने की वजह से तीन स्टार खिलाड़ियों ...और पढ़ें

चमारी अटापट्टू (PC- ICC)

चमारी अटापट्टू (PC- ICC)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्ची में हुआ। इस दौरान पांचों टीमों ने खूब पैसा बहाया। ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे सोफी मोलिन्युक्स पर बरसे।

सोफी को यूपी वॉरियर्ज ने 1.10 करोड़ रूपये में टीम में शामिल किया। वहीं किरन नवगिरे को 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना हिस्सा बनाया, जबकि जी कामलिनी 40 लाख में गुजरात जायंट्स में शामिल हुईं।

एक ओर, जहां कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। दूसरी ओर, कुछ अच्छे खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला, जिसमें टी20 विश्व कप 2026 में शतक लगाने वाली चमारी अटापट्टू का नाम भी शामिल है।

इन तीन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली कोई टीम

1- चमारी अटापट्टू- श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू का नाम इस समय टी20 क्रिकेट की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में लिया जाता है। मगर उन्हें ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा। अटापट्टू ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शतक ठोका था। इसके बावजूद, किसी टीम ने उनपर दांव नहीं खेला।

2- उमा क्षेत्री- विकेटकीपर बल्लेबाज उमा क्षेत्री को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। वो 2025 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। मगर उनपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

3- प्रिया मिश्रा- लेग स्पिन गेंदबाज प्रिया मिश्रा का वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। वो घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद, किसी भी टीम ने उन्हें ऑक्शन में नहीं खरीदा। प्रिया किसी भी टीम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती थीं।

ऑक्शन के बाद सभी टीमों का स्क्वाड

यूपी वॉरियर्स: प्रतिका रावल, फीबी लिचफील्ड, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, सिमरन शेख, सुष्मा शर्मा, शिप्रा गिरी, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्रेस, ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, सोफी मोलिन्यूक्स, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना जॉय, शिका पांडे, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वोल, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष, प्रत्यूशा कुमार, क्लो ट्रायोन, जेस जोनासन, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, नादिन डी क्लर्क, एलिस पेरी, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी।

मुंबई इंडियंस: श्वेता सहरावत, सानिका चालके, दीक्षा कसत, लतिका इनामदार, राहिला फिरदौस, अक्षिता भगत, सजीवन सजना, निकोला कैरी, नट-सीवर ब्रंट, हैली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, भारती रावल, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतीमनी कलिता, जी कमलिनी, समायरा राघव और ओर्ला प्रेडरगास्‍ट।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद, किरण नवगिरे, लौरा वोलवार्ड, दीपा यादव, ममता मदिवाला, नजमा खान, काश्वी कांदिकुप्पा, शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, लुसी हैमिल्टन, चिनेल हेनरी, एनाबल सदरलैंड, कर्सटी गॉर्डन, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, मिन्नू मणि।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली पर जब लगा था घमंडी होने का आरोप, कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ हुआ था बड़ा विवाद