विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GG W vs DC W: एक तो हार, ऊपर से 12 लाख रुपये का जुर्माना… Jemimah Rodrigues पर क्यों लगा फाइन?

Published: Wed, 28 Jan 2026 12:37 PM (IST)

Jemimah Rodrigues Fined: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के ...और पढ़ें

DC W vs GG W: जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा जुर्माना

DC W vs GG W: जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा जुर्माना

HighLights

  1. DC W vs GG W: जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

  2. गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया

  3. स्लो ओवर रेट के कारण जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा फाइन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। गुजरात जायंट्स के हाथों 3 रन से मिली हार के बाद जेमिमा पर बीसीसीआई ने ये मोटा जुर्माना लगाया है। ये फाइनल उन पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। ये जेमिमा का पहला ओवर-रेट अपराध था,जिसके कारण उन पर 12 लाख रुपये का ही जुर्माना लगा। 

DC W vs GG W: जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा जुर्माना

दरअसल, गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम तय समय पर अपने ओवर्स का कोटा पूरा करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद मैच खत्म होने के बाद WPL मैच अधिकारियों ने इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले गेंदबाजी की थी, जिसमें गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं, इसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर्स तक 166 रन बना चुकी थी, जिसके बाद आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन वह सिर्फ 5 रन ही बना सकी और 3 रनों से इस मुकाबले में हार का उन्हें सामना करना पड़ा।

एक बयान में, डब्ल्यूपीएल ने प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए कहा, 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

-

डब्ल्यूपीएल

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ये हार काफी महंगी साबित हुई और वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई। 6 अंकों और -0.164 के नेट रन रेट के साथ, वे अब शीर्ष तीन में जगह बनाने और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर में फंसे हुए हैं। दिल्ली का सामना 1 फरवरी को अपने आखिरी लीग मैच में सबसे निचले स्थान पर मौजूद यूपी वॉरियर्स से होगा, जो एक तरह से नॉकआउट मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें- GG W vs DC W: आखिरी ओवर में गुजरात ने पलटी बाजी, तीनों रनों से दिल्ली को मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदें की मजबूत

यह भी पढ़ें- Nat Sciver Brunt के शतक के सामने फीकी पड़ी Richa Ghosh की तूफानी पारी, MI ने जीत के साथ कायम रखी प्‍लेऑफ की उम्‍मीदें