GG W vs DC W: आखिरी ओवर में गुजरात ने पलटी बाजी, तीनों रनों से दिल्ली को मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदें की मजबूत
गुजरात जायंट्स ने विमंस प्रीमियर लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, वडोदरा: गुजरात जायंट्स ने मंगलवार को विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती दी। गुजरात ने दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 171 रन ही बना सकी।
दिल्ली को अंतिम ओवर में नौ रन की दरकार थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए केवल पांच रन दिए और स्नेह राणा (29) का महत्वपूर्ण विकेट चटका कर मैच को गुजरात के पक्ष में मोड़ दिया।
19वें ओवर में रोमांचक बना मैच
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 19वें ओवर में 20 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। इस जीत के बाद गुजरात जायंट्स के सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी (58 रन) के अर्धशतक के दम पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया।
उनके अलावा अनुष्का शर्मा ने 39 रन का योगदान दिया जबकि अंत में तनुजा कंवर ने 11 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शिनेल हेनरी को दो विकेट मिले।
दिल्ली की शुरुआत रही तेज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत तो तेज रही, लेकिन मध्य में उसने लगातार विकेट गंवाए। अंत में निकी प्रसाद (47) और स्नेह राणा ने सातवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंतिम ओवर में टीम ने दोनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए और जीता हुआ मैच गंवा दिया।
