Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB पर हुई पैसों की बारिश, इनके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप; यहां देखें WPL 2024 प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    WPL 2024 Final DC vs RCB W महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बना बनाए थे जिसे आरसीबी ने 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। दिल्ली का दूसरी बार भी चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

    Hero Image
    महिला प्रीमियर लीग 2024 की प्राइज मनी लिस्ट। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल में (WPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत हासिल की। टूर्नामेंट जीतने पर आरसीबी पर पैसों की बारिश हो गई। वहीं, दिल्ली के हाथ 3 करोड़ रुपये लगे। आरसीबी की ही दो खिलाड़ियों ने पर्पल और ऑरेंज कैप जीती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2024 ऑरेंज कैप विजेता

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी ने 2024 डब्ल्यूपीएल में ऑरेंज कैप जीती। वह महिला प्रीमियर लीग 2024 में 9 मैचों में कुल 341 रन बनाकर टॉप पर रहीं। पेरी ने 69.4 के उल्लेखनीय औसत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे नंबर पर दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग रहीं।

    WPL 2024 प्राइज मनी की लिस्ट:- 

    क्रम डब्ल्यूपीएल 2024 पुरस्कार पुरस्कार विजेता पुरस्कार राशि
    1. विजेता

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    6 करोड़ रुपये
    2 उपविजेता  दिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़ रुपये
    3. ऑरेंज कैप एलिस पेरी 5 लाख रुपये
    4. पर्पल कैप श्रेयंका पाटिल 5 लाख रुपये
    5. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर दीप्ति शर्मा 5 लाख रुपये
    6. इमर्जिंन प्लेयर ऑफ द सीजन श्रेयंका पाटिल 5 लाख रुपये
    7. पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जार्जिय वेयरहैम 5 लाख रुपये
    8. सबसे ज्याद सिक्स शेफाली वर्मा 5 लाख रुपये
    9. प्लेयर ऑफ द फाइनल सोफी मोलिनक्स 2.5 लाख रुपये
    10. पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल शेफाली वर्मा 1 लाख रुपये

    WPL 2024 पर्पल कैप विजेता

    आरसीबी की श्रेयंका पाटिल ने महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। फाइनल मैच में श्रेयंका ने चार विकेट चटाए। आरसीबी की ही दो खिलाड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

    यह भी पढे़ं- WPL Final: RCB ने खत्म किया 16 साल का सूखा, DC को 8 विकेट से हराकर WPL 2024 का खिताब जीता

    WPL 2024 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

    दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए एमवीपी पुरस्कार जीता। शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों कमाल किया था। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास में एक ही टी20 खेल में अर्धशतक और हैट्रिक दोनों बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

    यह भी पढे़ं- WPL Final: Virat Kohli ने वीडियो कॉल करके दी बधाई, RCB की खिताबी जीत पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़