विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: भारत के खिलाफ चोट की वजह से प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल पाएगा न्यूजीलैंड का ये धुरंधर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 03:22 PM (GMT+05:30)

World Cup 2019 न्यूजीलैंड का ये धुरंधर विकेटकीपर-बल्लेबाज चोट की वजह से दोनों प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल पाएगा।

World Cup 2019: भारत के खिलाफ चोट की वजह से प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल पाएगा न्यूजीलैंड का ये धुरंधर
World Cup 2019: भारत के खिलाफ चोट की वजह से प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल पाएगा न्यूजीलैंड का ये धुरंधर

लंदन। World Cup 2019 न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं। कीवी टीम भारत के साथ 25 मई को जबकि 28 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इन दोनों मैचों में न्यूजीलैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम नहीं खेल पाएंगे। लाथम चोटिल हैं और इस वजह से वो अपनी टीम के लिए दोनों अभ्यास मैचों में शिरकत नहीं कर पाएंगे। लाथम की जगह पर इन दोनों मैचों में टॉम ब्लंडेल विकेटकीपिंग करेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के हवाले से आइसीसी ने कहा कि टॉम लाथम पहले दो अभ्यास मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और प्रमुख मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

गौरतलब है कि लाथम को ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ हुए मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। हालांकि चोट के बावजूद वो अपनी टीम के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। पहले ये कहा जा रहा था कि वो दूसरे अभ्यास मैच में खेलेंगे, लेकिन उनकी चोट को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला किया है कि वो दूसरे अभ्यास मैच यानी वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। कीवी टीम को इस विश्व कप का पहला लीग मैच एक जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो इस मैच में खेलेंगे भी या नहीं। 

टीम के कप्तान केन का कहना है कि वो अपनी टीम से काफी खुश हैं और टीम के खिलाड़ी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। केन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से टीम के साथ रहकर काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि हमने पिछले कुछ समय से मैच नहीं खेले हैं फिर भी कैंप में लौटकर सभी खिलाड़ी खुश हैं और अच्छी तैयारी चल रही है। हमारा पूरा ध्यान अगले मैचों की चुनौतियों पर है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।